{"_id":"5b336d804f1c1b684d8b8b28","slug":"sensex-closes-by-273-down-on-wednesday-27-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"273 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, 25 रुपये लुढ़का सोना","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
273 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, 25 रुपये लुढ़का सोना
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट का दौर देखने को मिला और सेंसेक्स 273 अंक लुढ़क गया। वहीं सोने के दामों में भी 25 रुपये की कमी देखी गई। सेंसेक्स 273 अंक की गिरावट के साथ 35,217 के स्तर पर और निफ्टी 98 अंक लुढ़ककर 10,671.4 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन
पीएसयू बैंक, ऑटो, मीडिया, मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में बिकवाली हावी रही। बैंक निफ्टी 0.7 फीसदी की कमजोरी के साथ 26,423.4 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि आज आईटी और फार्मा शेयरों में थोड़ी खरीदारी जरूर देखने को मिली है।
विज्ञापन
सोने के दाम में 25 रुपये की कमी
कमजोर वैश्विक रुझान व स्थानीय आभूषण निर्माताओं की कम मांग से सोना लगातार दूसरे दिन गिरा। बुधवार को सराफा बाजार में सोना 25 रुपये लुढ़ककर 31,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं से कमजोर उठाव से चांदी 120 रुपये कमजोर होकर 40,880 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर यह रहा हाल
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.32 फीसदी गिरकर 1,254.16 डॉलर प्रति औंस (पिछले वर्ष दिसंबर के बाद के अपने न्यूनतम स्तर ) पर देखा गया। चांदी 0.49 फीसदी टूटकर 16.19 डॉलर प्रति औंस पर रही। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 25 रुपये नीचे गिरकर क्रमश: 31,570 रुपये व 31,420 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। मंगलवार को पीली धातु में 55 रुपये की गिरावट आई थी।