मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मांग में कमी से सोने-चांदी की कीमतें भी टूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के प्रथम चरण के दिन शेयर बाजार में मायूसी का माहौल रहा। सेंसेक्स में जहां मामूली बढ़त देखने को मिली, वहीं मांग में कमी से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। लोक सभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के कारण बृहस्पतिवार को शेयर बाजार अस्थिर कारोबार के बाद हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस सत्र के दौरान, बीएसई सेंसेक्स 21.66 अंक यानी 0.06 फीसदी चढ़कर 38,607.01 पर बंद हुआ।
वहीं, निफ्टी 12.40 अंक यानी 0.11 फीसदी की धीमी उछाल के साथ 11,596.70 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, वेदांता के शेयरों में सर्वाधिक 3.72 फीसदी की गिरावट रही। बैंकिंग शेयरों पर भी बिकवाली का दबाव रहा। बैंक निफ्टी आज 0.06 फीसदी की कमजोरी के साथ 29786.10 के स्तर पर बंद हुआ है। ऑटो, फाइनेंशियल, एफएमसीजी और मीडिया शेयरों से आज बाजार को सहारा मिला। जबकि बैंक, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों की पिटाई हुई।
वहीं, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, इन्फोसिस, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, कोटक बैंक, एचडीएफसी, इंडसिंड बैंक और मारुति के शेयरों में भी 1.46 फीसदी की गिरावट रही।
कमजोर मांग से 50 रुपये गिरा सोना
घरेलू आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग घटने के कारण बृहस्पतिवार को सराफा बाजार में सोना 50 रुपये गिरकर 33,020 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रहा। वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से लिवाली घटने के कारण चांदी 175 रुपये गिरकर 38,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
विशेषज्ञों के अनुसार, विदेशी बाजारों से कमजोर रुझान से भी सोने पर दबाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,304.4 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.22 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही। बुधवार को सोने के भाव में 90 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी।