फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex closes at 34k mark after making a history in the morning, bullion rates fall

रिकॉर्ड हाई छूने के बाद सेंसेक्स 34 हजार के पार हुआ बंद, सोने की कीमतों में बढ़त

Mon, 01 Apr 2019 04:43 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 01 Apr 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
sensex closes at 34k mark after making a history in the morning, bullion rates fall

सोमवार को नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन शेयर बाजार ने एक नया कीर्तिमान हासिल किया। सेंसेक्स ने जहां 39 हजार का शिखर पहली बार छुआ, वहीं निफ्टी भी 11710 के पार चला गया। हालांकि सराफा बाजार में जहां सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली, वहीं चांदी के भाव नरम पड़ गए। 

विज्ञापन


दिन में ऊंचाई छूने के बाद सेंसेक्स 198.96 अंकों की बढ़त के साथ 38871.87 के स्तर पर और निफ्टी 31.70 अंक की बढ़त के साथ 11655.60 के स्तर पर बंद हुआ है।

आरबीआई से रेट कट की उम्मीद में सरकारी बैंकों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। जिसमें सबसे ज्यादा आंध्रा बैंक, यूको बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक ने भागीदारी दिखाई। हालांकि बैंक निफ्टी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 30250.90 के स्तर पर बंद हुआ है। 

विज्ञापन

सराफा बाजार का यह रहा हाल

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 85 रुपये बढ़कर 32,820 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 20 रुपये की गिरावट के साथ 38,580 रुपये हो गया। वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में कमजोरी रही। इस कारण भारत में आज ज्यादा तेजी नहीं आ पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


गिन्नी का भाव 26,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत रहा। चांदी हाजिर के भाव 20 रुपये की हानि के साथ 38,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपये और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर यथावत रहा।

वित्तीय वर्ष का पहला दिन होने के कारण आज रुपया मार्केट बंद रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed