फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, bullion market ends on flat note thursday 14 march

सराफा और शेयर बाजार में दिखी सपाट स्थिति, चांदी 410 रुपये कमजोर

Thu, 14 Mar 2019 05:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 14 Mar 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
sensex, bullion market ends on flat note thursday 14 march

गुरुवार को शेयर और सराफा बाजार में सपाट स्थिति देखने को मिली। सेंसेक्स ने जहां तीन दिन से लगातार मिल रही बढ़त को खो दिया, वहीं चांदी भी 410 रुपये कमजोर हो गया। 

विज्ञापन


सराफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतें स्थिर रहीं। हालांकि, चांदी 410 रुपये कमजोर होकर 39,300 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सराफा बाजार में सोना बिना किसी उतार-चढ़ाव के 33,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा।
विज्ञापन


यही कीमत 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोना की भी रही, जबकि 99.5 फीसदी की शुद्धता वाला सोना 33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिका। न्यूयॉर्क में सोना 1,301.20 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर और चांदी 15.37 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स-निफ्टी सपाट

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2.72 अंकों की तेजी के साथ 37,754 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.55 अंकों की बढ़त के साथ 11,343 अंकों पर बंद हुआ।



बैंक शेयरों में खरीद के बल पर बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी आज 39 अंक चढ़कर 28923 पर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी  खरीदारी देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स 15 अंक चढ़कर 17749 पर बंद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed