फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex at 24 K level after falling 417 points

सेंसेक्स लुढ़का 417 अंक, बाजार में हाहाकार

Wed, 20 Jan 2016 06:53 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
Sensex at 24 K level after falling 417 points

देश के शेयर बाजार दिन की बड़ी गिरावट से संभलते हुए 417.80 अंकों की गिरावट के साथ 24,062.04 के स्तर पर बंद हुए। इससे पूर्व सेंसेक्स 640 अंकों की गिरावट के साथ 23,839.76 के स्तर तक फिसल गए थे।

विज्ञापन


सेंसेक्स ने यह स्तर 16 मई 2014 के बाद छूआ था। बाजार में पिछले हफ्ते से जारी गिरावट का दौर जारी है।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 125.80 अंक गिरकर 7,309.30 के स्तर पर बंद हुआ। ये इससे पूर्व फिसलकर 173.25 अंक गिरकर 7261.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन

28 माह के निचले स्तर पर पहुंचा रुपया

Sensex at 24 K level after falling 417 points

इससे पूर्व सेंसेक्स सुबह 412.95 अंकों की गिरावट के साथ 24,489.03 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 124.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,310.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। हालांकि बाद में बिकवाली दबाव में गिरावट और बढ़ गयी।

बाजार जानकारों के अनुसार विदेशी बाजारों का असर भारतीय बाजारों पर अभी जारी रहेगा जिससे और गिरावट देखने को मिल सकती है। जानकारों के अनुसार छोटे निवेशकों को बाजार से दूर रहना चाहिए। हालांकि जो जोखिम उठा सकते हैं उन्हें निवेश की सोचनी चाहिए क्‍योंकि अच्छे शेयर सस्ते दाम पर खरीदने का यही मौका है।

इस बीच रुपया 42 पैसे टूटकर पिछले 28 महीने के न्यूनतम स्तर 68.07 पर आ गया। शेयर बाजार में गिरावट के बीच आयातकों और बैंकों की ओर से मांग बढ़ने के कारण ये गिरावट मानी जारी रही है। कारोबारियों ने कहा कि सतत पूंजी निकासी से रुपये पर दबाव बना लेकिन विदेशी बाजारों में कुछ अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी से इसकी गिरावट पर लगाम लगी। रुपया कल तीन पैसे की तेजी के साथ 67.65 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed