फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   senesx up by 260 points on 20 june

वैश्विक मजबूती से सेंसेक्स 261 अंक उछला, रिलायंस रिकार्ड ऊंचाई पर

Wed, 20 Jun 2018 05:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
senesx up by 260 points on 20 june
sensex
देश के शेयर बाजारों में पिछले दो दिन से जारी गिरावट आज थम गई। निवेशकों ने धातु, बैंकिंग और रीयल्टी कंपनियों के शेयरों में आज लिवाली का जोर रखा। कच्चे तेल से लेकर दूरसंचार कारोबार सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर आज 2.44 प्रतिशत उछलकर 1,019.95 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


विदेशी बाजारों में एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों में भी आज मजबूती का रुख रहा। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव को देखते हुये पिछले दो दिन से इनमें गिरावट का रुख बना हुआ था।
विज्ञापन


शेयर ब्रोकरों के मुताबिक रिजर्व बैंक ने 21 जून को बाजार से 10,000 करोड़ रुपये तक की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदने की घोषणा की है। इससे बाजार में तरलता उपलब्धता बढ़ेगी। निवेशकों के बीच इसका सकारात्मक संकेत गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स आज तेजी के साथ खुलने के बाद कारोबार के दौरान पूरे दिन सकारात्मक रुख में रहा। लिवाली समर्थन जारी रहने से सेंसेक्स कारोबार के दौरान 35,571.37 अंक तक चढ़ गया। कारोबार की समाप्ति पर यह 260.59 अंक यानी 0.74 प्रतिशत बढ़कर 35,547.33 अंक पर बंद हुआ।

इससे पहले पिछले दो दिन सेंसेक्स में 335.40 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध छिड़ने के समाचार से बाजार में गिरावट का रुख रहा।व्यापक आधार वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी आज 61.60 अंक यानी 0.58 प्रतिशत चढ़कर 10,772.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,781.80 अंक और 10,724.05 अंक के दायरे में रहा। 

कमजोर वैश्विक रुझान से सोना 185 रुपये लुढ़का

senesx up by 260 points on 20 june

विदेशों में कमजोर रुझान व घरेलू आभूषण व्यापारियों की ओर से थमी मांग के कारण सोना 185 रुपये गिरा है। सराफा बाजार में बुधवार को आई इस गिरावट के बाद सोना 31,715 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। वहीं औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से छुटपुट मांग से चांदी अपने पिछले भाव 41,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.11 फीसदी गिरकर 1,273.21 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.10 की बढ़त के साथ 16.32 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 185 रुपये गिरकर क्रमश: 31,715 रुपये व 31,565 रुपये प्रति दस ग्राम पर देखी गई। मंगलवार को पीली धातु में 100 की बढ़त हुई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed