फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   SBI's loan giveaway ,was down by 9.15 per cent

एसबीआई लोन हुआ सस्ता,एमसीएलआर घट कर हुआ 9.15 फीसदी

Mon, 02 May 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 02 May 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
 SBI's loan giveaway ,was down by 9.15 per cent
1 मई 2016 से लागू - फोटो : Getty Images

 बैंकों द्वारा लोन पर ब्याज दर तय करने की नई पद्घति, एमसीएलआर, लागू होने के बाद स्टेट बैंक ने एक बार फिर से इसमें कटौती की है। बैंक ने अब होम लोन पर एमसीएलआर को घटा कर 9.15 कर दिया जो कि 1 मई 2016 से लागू भी हो गया है।

विज्ञापन


स्टेट बैंक से जारी एक बयान के मुताबिक घर बनाने और खरीदने वालों को 9.45 फीसदी के बदले 9.40 फीसदी पर होम लोन मिलेगा। महिलाओं केलिए यह दर 9.40 फीसदी के बदले 9.35 फीसदी  होगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक के निर्देश पर बैंकों की ओर से कोष जुटाने की औसत लागत के -एमसीएलआर- व्यवस्था अपनाए जाने की वजह से कर्ज दर में यह कमी संभव हुई है। बैंकों को अब हर महीने एमसीएलआर तय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट बैंक के मुताबिक कार लोन की नई दर 9.80 फीसदी  केबदले 9.75 फीसदी  हो गई है। महिलाओं के लिए यह दर 9.70 फीसदी है। सेकेंड हैंड कार पर जहंा 13.15 फीसदी का ब्याज दर देय होगा वहीं बाइक लोन की ब्याज दर 12.15 फीसदी होगी।


स्टेट बैंक से अब फेस्टीवल लोन पर 15.90 फीसदी का ब्याज दर देय होगा जबकि एसबीआई सरल पर्सनल लोन पर 17.65 फीसदी का ब्याज लगेगा। महिलाओं को मिलने वाले भाग्य रेखा पर्सनल लोन की ब्याज दर 11.15 फीसदी तय की गई है। गोल्ड लोन पर अब बैंक 11.15 फीसदी की ब्याज दर वसूलेगी, क्योंकि इसमें सोने को गिरवी के तौर पर रखा जाता है और यह लोन सिक्योर्ड श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed