{"_id":"5b34625c4f1c1b264d8b8d65","slug":"rupee-slides-to-its-lowest-in-history-against-dollar-sensex-too-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 महीने में पहली बार रुपये में दिखी सबसे बड़ी कमजोरी, सेंसेक्स में गिरावट के साथ हुई शुरुआत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
19 महीने में पहली बार रुपये में दिखी सबसे बड़ी कमजोरी, सेंसेक्स में गिरावट के साथ हुई शुरुआत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन रुपये में 19 महीने बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं शेयर बाजार में भी गिरावट का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
69 के पार हुआ रुपया
पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपया 69 के पार जाकर खुला और अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। रुपया आज 28 पैसे की भारी कमजोरी के साथ 68.89 के स्तर पर खुला है। फिलहाल यह 68.99 के स्तर पर खुला। रुपये में बुधवार को भी भारी कमजोरी आई थी।
विज्ञापन
रुपया कल 19 महीने के निचले स्तर पर चला गया था। रुपया कल 36 पैसे की भारी गिरावट के साथ 68.61 के स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर में बढ़त से रुपये पर दबाव बना है। कच्चे तेल में तेजी से रुपये पर दोहरा दबाव बना है। इस साल रुपया अब तक 8 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है।
विज्ञापन
इस तारीख को आई थी सबसे बड़ी गिरावट
इससे पहले रुपये ने 24 नवंबर, 2016 को प्रति डॉलर 68.68 के ऐतिहासिक कमजोरी देखी गई थी और 28 अगस्त, 2013 को 68.80 का सबसे बड़ी गिरावट को दर्ज किया था।
कच्चा तेल 78 डॉलर के पार
कच्चा तेल इस वक्त 78 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। यह स्थिति तब है जब ओपेक देशों ने रोजाना 10 लाख बैरल क्रूड सप्लाई बढ़ाने का फैसला किया है। अमेरिका ने ईरान से तेल का आयात करने वाले देशों से कहा है कि वो उससे तेल न खरीदें, जिससे कीमतों में तेजी बनी हुई है।
सेंसेक्स में 75 अंकों की गिरावट
सेंसेक्स 73 अंक की गिरावट के साथ 35,144 के स्तर पर और निफ्टी 35 अंक गिरकर 10,636.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में एचपीसीएल, बीपीसीएल, ग्रासिम, गेल, कोल इंडिया, एलएंडटी, एनटीपीसी, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक 4.8-1.4 फीसदी तक गिरे हैं। मिडकैप शेयरों में एनबीसीसी, एमआरपीएल, बीईएल और बैंक ऑफ इंडिया 4.1-2.3 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में फेडर्स इलेक्ट्रिक, श्रेई इंफ्रा, एलईईएल, आरएस सॉफ्टवेयर और किटेक्स गारमेंट 10-5.2 फीसदी तक टूटे हैं।