फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   rupee slides to a new low, sensex down by 200 points on 16 august

अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया, शेयर बाजार में दिखी 200 अंकों की गिरावट

Thu, 16 Aug 2018 09:59 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
rupee slides to a new low, sensex down by 200 points on 16 august

गुरुवार को शेयर बाजार और मुद्रा बाजार की बहुत ही खराब शुरुआत देखने को मिली। रुपया अपने अभी तक के सबसे निचले स्तर पर चला गया, वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स 200 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ खुला।

विज्ञापन


70.31 पर पहुंचा रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 29 पैसे टूटकर 70.19 के स्तर पर खुला है। खुलने के बाद रुपया 70.31 के स्तर तक टूटा है जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है। हालांकि नए रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसलने के बाद पिछले कारोबारी दिन रुपये में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली थी और मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की बढ़त के साथ 69.89 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 152 अंक की गिरावट के साथ 37,700 के स्तर पर और निफ्टी 38 अंक लुढ़क कर 11,397 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।मेटल, बैंकिंग, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी 0.6 फीसदी गिरकर 27,850 के नीचे फिसल गया है। हालांकि फार्मा और आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में वेदांता, हिंडाल्को, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, यस बैंक, टाटा स्टील और अदानी पोर्ट्स 4-0.9 फीसदी तक गिरे हैं। मिडकैप शेयरों में जिंदल स्टील, एनएलसी इंडिया, राजेश एक्सपोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और सेल 2.6-1.75 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में इंट्रासॉफ्ट टेक, मंगलम ड्रग्स, डीआईसी इंडिया, बीजीआर एनर्जी और कोहिनूर फूड्स 20-6.1 फीसदी तक टूटे हैं।

72 के पार जाएगा रुपया

rupee slides to a new low, sensex down by 200 points on 16 august

डॉलर के मुकाबले रुपया 72 के पार जा सकता है। आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी पूरी संभावना है कि डॉलर आने वाले दिनों में काफी मजबूत होगा। रुपये में ज्यादा गिरावट होने से सबसे पहला असर महंगाई पर पड़ेगा। तुर्की की मुद्रा लीरा में हुई गिरावट के चलते भारत सहित कई देशों की मुद्रा गिर गई है। इसकी वजह से डॉलर काफी मजबूत हो गया है। भारत में रुपया 72 के पार जा सकता है। 

इसलिए जाएगा 72 के पार

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया ने amarujala.com से बात करते हुए बताया कि रुपये में गिरावट का दौर आगे भी जारी रहेगा। रुपया 72 के पार जा सकता है। वैश्विक बाजार में डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। अगले महीने अमेरिका में फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को बढ़ा सकता है। 

कच्चा तेल होगा और महंगा

अजय केडिया ने कहा कि इससे कच्चा तेल और महंगा हो जाएगा, जिससे देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी के दामों में इजाफा हो सकता है। इससे खाद्य पदार्थों में भी आग लग सकती है। कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत को ज्यादा डॉलर खर्च करना पड़ेगा, जिसका असर आगे आने वाले दिनों में देखना पड़ेगा। 

आरबीआई बढ़ा सकता है ब्याज दरें

एचडीएफसी बैंक के इकोनॉमिक एक्सपर्ट अभीक बरूआ ने कहा कि इसका असर सितंबर और अक्टूबर महीने में देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर सकता है। बरूआ ने कहा कि रुपये में थोड़े दिनों के लिए अनिश्चिता का माहौल रहेगा। इसलिए ऐसे समय में एफआईआई जापान और अमेरिका जैसे देशों में डॉलर को भारत से निकालकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed