फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Reliance Market Capitalization Crosses 12 Lakh Crore rupees mark on monday

रिलायंस ने फिर रचा इतिहास, बनी 12 लाख करोड़ की बाजार हैसियत वाली पहली भारतीय कंपनी

Mon, 13 Jul 2020 02:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 13 Jul 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Reliance Market Capitalization Crosses 12 Lakh Crore rupees mark on monday
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी - फोटो : TWITTER

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण सोमवार को 12 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। कंपनी के शेयरों में तेजी के चलते उसने इस मुकाम को हासिल किया है। कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कंपनी का शेयर 3.64 फीसदी चढ़कर 1,947 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कंपनी का शेयर 3.70 फीसदी की बढ़त के साथ 1,947.70 रुपये पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


सेंसेक्स में सबसे अधिक लाभ में चल रही है कंपनी
शेयर भाव में इस तेजी के चलते कंपनी का बाजार पूंजीकरण बीएसई पर 38,163.22 करोड़ रुपये बढ़कर 12,29,020.35 रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे अधिक लाभ में चल रही है। 
विज्ञापन


इसलिए आई शेयर में तेजी
दरअसल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के जियो प्लेटफॉर्म्स में एक और बड़ा निवेश हुआ है। हाल ही में वायरलेस टेक्नोलॉजीज सेक्टर की दिग्गज कंपनी क्वालकॉम इनकॉरपोरेटेड की इन्वेस्टमेंट कंपनी क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो में 730 करोड़ रुपये निवेश करने का एलान किया था। इस सौदे के लिए जियो की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। क्वालकॉम वेंचर्स जियो प्लेटफॉर्म में 0.15 फीसदी की हिस्सेदारी लेगी। 12 सप्ताह के भीतर जियो प्लेटफार्मों में यह 13वां निवेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 118,318.45 करोड़ रुपये जुटा चुकी है कंपनी
क्वालकॉम के निवेश के साथ जियो अब तक 118,318.45 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। जियो प्लेटफार्म में निवेश की शुरुआत फेसबुक ने की थी। फेसबुक ने करीब 44 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। फेसुबक के बाद सिल्वर लेक पार्टनर्स (दो निवेश), विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला, एडीआईए, टीपीजी, एल कैटरटन, पीआईफ और इंटेल कैपिटल कंपनी में निवेश कर चुके हैं। 

'मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप' में जापानी कंपनी करेगी निवेश
इसके अतिरिक्त जापानी कंपनी टीसुजुकी हरियाणा के झझर स्थित रिलायंस की मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप में 75 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। रिलायंस की इकोनॉमिक टाउनशिप में जापानी कंपनियों का यह तीसरा बड़ा निवेश है। जापानी कंपनियां पैनासोनिक और डेंसो पहले ही यहां निवेश कर चुकी हैं।


रिलायंस के ‘मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड’ (MET) यानी रिलायंस मेट में टीसुजुकी छह एकड़ में अपना प्लांट लगाएगी। कंपनी ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए स्टेयरिंग निकल्स बनाएगी। हरियाणा को देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर का गढ़ माना जाता है, टीसुजुकी के निवेश के बाद उम्मीद की जा रही है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और बल मिलेगा।

अब तक के निवेशक
निवेशक निवेश की रकम (करोड़ रुपये में) हिस्सेदारी
फेसबुक 43,573. 62 9.99%
सिल्वर लेक पार्टनर्स 5,655.75 1.15%
विस्टा इक्विटी पार्टनर्स 11,367.00 2.32%
जनरल अटलांटिक  6,598.38 1.34%
केकेआर 11,367.00 2.32%
मुबाडला 9,093.60 1.85%
सिल्वर लेक पार्टनर्स (अतिरिक्त निवेश) 4,546.80 0.93%
एडीआईए 5,683.50 1.16%
टीपीजी 4,546.80 0.93%
एल कैटरटन 1,894.50 0.39%
पीआईफ 11,367.00 2.32%
इंटेल कैपिटल 1,894.50 0.39%
क्वालकॉम 730.00 0.15%




 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed