फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Reliance Industries on top according to market capitalization Sensex top companies

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, इस कंपनी को हुआ सर्वाधिक लाभ

Sun, 19 Jan 2020 11:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 19 Jan 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Reliance Industries on top according to market capitalization Sensex top companies

बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप 62,772.95 करोड़ रुपये बढ़ गया है। सबसे अधिक लाभ हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स में 345.65 अंक यानी 0.83 फीसदी की तेजी रही।

विज्ञापन

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • बीते सप्ताह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा यानी 22,827.94 करोड़ रुपये बढ़कर 4,45,778.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • विज्ञापन
  • इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,890.58 करोड़ रुपये बढ़कर 10,02,009.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इंफोसिस की बाजार हैसियत 12,605.57 करोड़ रुपये चढ़कर 3,26,999.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
  • कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,599 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,24,455.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • आईटीसी की बाजार हैसियत की बात करें, तो इसमें 2,273.86 करोड़ रुपये की तेजी आई और यह 2,94,802.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
  • टीसीएस के बाजार पूंजीकरण की बात करें, तो इसमें 1,576 करोड़ रुपये की बढ़त आई, जिसके बाद यह 8,32,297.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत में सबसे अधिक गिरावट आई है। 12,717.6 करोड़ रुपये की कमी के बाद यह 2,83,802.65 करोड़ रुपये रह गई। 
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,040.83 करोड़ रुपये कम होकर 3,43,477.06 करोड़ रुपये रह गया।
  • एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,930.21 करोड़ रुपये गिरकर 6,99,881.90 करोड़ रुपये हो गया।
  • वहीं एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 726.19 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,24,293.86 करोड़ रुपये रह गया। 

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां 

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर
5. एचडीएफसी
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. इंफोसिस
8. कोटक महिंद्रा बैंक
9. आईटीसी 
10. भारतीय स्टेट बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed