फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Recharge mobile by giving just miss call

मिस्ड कॉल देकर करें  रिचार्ज कराएं प्रीपेड मोबाइल

Wed, 30 Mar 2016 02:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 02:08 AM IST
सार

  • एचडीएफसी बैंक ने शुरू की है सुविधा
  • ग्राहक कर सकते हैं 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक का रिचार्ज तय
     

विज्ञापन
Recharge mobile by giving just miss call
म‌िस कॉल ‌रिचार्ज

विस्तार

प्रीपेड मोबाइल सेवा का उपयोग करने वाले अब मिस्ड कॉल दे कर भी रिचार्ज करवा सकते हैं। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए ऐसी सुविधा शुरू की है। एचडीएफसी बैंक से जारी एक बयान के मुताबिक, उसके ग्राहक अब बिना वेबसाइट या एप खोले सिर्फ मिस्ड कॉल देकर अपने बैलेंस में टॉप अप करवा सकते हैं। यही नहीं, इस सेवा से वे अपने परिजन एवं मित्रों को भी जोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

 

एचडीएफसी बैंक के डिजिटल बैंकिंग विभाग में कंट्री हेड नितिन चुग का कहना है कि उपभोक्ता को बैंक में दर्ज मोबाइल नंबर से 7308080808 पर एक एसएमएस भेजना होगा, जिसमें मोबाइल के बारे में जरूरी जानकारी होगी। इसमें डिफॉल्ट रिचार्ज राशि 50 रुपये तय की गई है लेकिन इसमें ग्राहक 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक के दायरे में रिचार्ज तय कर सकते हैं। इसके बाद जब ग्राहक को जरूरत होगी, इस नंबर पर सिर्फ मिस्ड कॉल देना होगा और अपने आप उक्त राशि का रिचार्ज हो जाएगा।

विज्ञापन

 

उतनी राशि ग्राहक के खाते से कट जाएगी। एक बार यह सेवा सक्रिय हो जाने पर इसका उपयोग किसी भी दूरसंचार सेवा प्रदाता के किसी भी फोन पर किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि देश के एक अरब से ज्यादा मोबाइल ग्राहकों में से अनुमानत: 90 करोड़ प्रीपेड सेवा के ग्राहक हैं। इनमें से करीब 84 फीसदी लोग स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed