{"_id":"5d4cc8f78ebc3e6cce129508","slug":"rbi-may-reduce-repo-rate-again-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई दिसंबर में एक बार फिर घटा सकता है रेपो रेट ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
आरबीआई दिसंबर में एक बार फिर घटा सकता है रेपो रेट
Fri, 09 Aug 2019 06:44 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 09 Aug 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेपो रेट में उम्मीद से अधिक 35 आधार अंकों की कटौती के बाद आरबीआई दिसंबर तिमाही में एक बार फिर नीतिगत दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
वैश्विक वित्तीय कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंताओं के मद्देनजर हमें लगता है कि केंद्रीय बैंक 2019 की चौथी तिमाही में रेपो रेट में 25 आधार अंकों की एक और कटौती कर सकता है।
विज्ञापन
आरबीआई ने बुधवार को रेपो रेट 0.35 फीसदी की कटौती की। यह नीतिगत दर में लगातार चौथी कटौती है। अभी यह दर नौ साल के निचले स्तर 5.40 फीसदी पर है। रिपोर्ट में कहा गया कि महंगाई के इस साल के अंत तक चार फीसदी के लक्ष्य के पार जाने का अनुमान है। ऐसे में इस साल की दिसंबर तिमाही के बाद रेपो दर में और कटौती देखने को नहीं मिल सकती है।
विज्ञापन