जानें कितना सोना है RBI की तिजोरी में और कितना जनता के पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के लोगों के पास 20,000 टन सोना है, जबकि रिजर्व बैंक के पास 557.75 टन सोना है। बुधवार को यह जानकारी वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लिखित रूप से राज्य सभा को दी।
जेटली ने यह बात सोने के आयात पर खर्च विदेशी मुद्रा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि 2014-15 में 34.41 अरब डॉलर सोना आयात करने में खर्च हुआ है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि 2013-14 में करीब 28.70 अरब डॉलर सोने के आयात में खर्च हुए हैं, जबकि 2012-13 में 53.82 अरब डॉलर सोने के आयात में खर्च हुए हैं।
गोल्ड डिपॉजिट स्कीम
देश के लोगों के पास 20,000 टन सोना होने की बात को आधार लेते हुए जेटली ने बताया कि घरों में पड़े इस सोने के इस्तेमाल के लिए सरकार ने काफी पहले ही जरूरी कदम उठा लिए हैं।
1999 में ही सरकार ने एक गोल्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की थी, जिसके जरिए देश में पड़े सोने का प्रोडक्टिव कामों में इस्तेमाल किया जा सके।
आपको बता दें कि भारत में दुनिया भर में सबसे अधिक सोने के ग्राहक हैं। भारत में हर साल करीब 800-900 टन तक सोना आयात किया जाता है।