{"_id":"5f23f37973263c3d58102eb2","slug":"quartery-results-iocl-net-profit-down-by-47-percent-at-1910-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिमाही नतीजे: देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी IOCL का 47 फीसदी कम हुआ शुद्ध लाभ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
तिमाही नतीजे: देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी IOCL का 47 फीसदी कम हुआ शुद्ध लाभ
Fri, 31 Jul 2020 04:03 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 31 Jul 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
इंडियन ऑयल (आईओसीएल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) का चालू वित वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 47 फीसदी घट गया है। कोविड-19 महामारी की वजह से ईंधन की मांग प्रभावित होने से कंपनी का रिफाइनिंग मार्जिन घटा है, जिसकी वजह से उसका मुनाफा नीचे आया है।
विज्ञापन
1,910.84 करोड़ रुपये रहा एकल शुद्ध लाभ
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसका एकल शुद्ध लाभ 46.8 फीसदी घटकर 1,910.84 करोड़ रुपये या 2.08 रुपये प्रति शेयर रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकल शुद्ध लाभ 3,596.11 करोड़ रुपये या 3.92 रुपये प्रति शेयर रहा था। पहली तिमाही में ज्यादातर समय कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में रहा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पर अंकुश था। इससे तिमाही के दौरान आईओसी की बिक्री 29 फीसदी घटकर 1.52 करोड़ टन रही।
विज्ञापन
तिमाही के दौरान कंपनी की रिफाइनरियों ने 25 फीसदी कम यानी 1.29 करोड़ टन कच्चे तेल का प्रसंस्करण किया। कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसे प्रत्येक एक बैरल कच्चे तेल के प्रसंस्करण पर 1.98 डॉलर का घाटा हुआ।
विज्ञापन
कोरोना से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित
कंपनी ने कहा, 'देश-दुनिया में कोरोना वायरस महामारी फैलने से कारोबारी और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। भारत में इस महामारी पर अंकुश के लिए 25 मार्च को लॉकडाउन लगाया था। इससे कच्चे तेल की वैश्विक मांग प्रभावित हुई तथा आपूर्ति श्रृंखला में बाधा आई। इस दौरान कंपनियों को लघु अवधि के लिए अपना परिचालन घटाना पड़ा या पूरी तरह बंद करना पड़ा।'
परिचालन आय घटकर 88,936.54 करोड़ रुपये
जून तिमाही में कंपनी की परिचालन आय घटकर 88,936.54 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,50,136.70 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने कहा कि अप्रैल में राष्ट्रव्यापी बंद की वजह से उसकी बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई। इस दौरान संयंत्रों ने भी कम क्षमता पर परिचालन किया। हालांकि, जून तक यह बहुत हद तक सामान्य स्थिति में आ गई।