{"_id":"619253265ca08836082e4338","slug":"price-of-gold-decreased-today-silver-rate-also-declined-by-208-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत घटी, चांदी के दाम में भी 208 रुपये की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत घटी, चांदी के दाम में भी 208 रुपये की गिरावट
Mon, 15 Nov 2021 06:01 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 15 Nov 2021 06:01 PM IST
सार
Gold Silver Rate Today: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 82 रुपये की गिरावट के साथ 48,246 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबार में शुक्रवार को कीमती पीली धातु 48,328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के कारण राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 82 रुपये की गिरावट के साथ 48,246 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबार में शुक्रवार को कीमती पीली धातु 48,328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी की चमक भी फीकी पड़ी आज सोने की कीमत कम होने के साथ ही चांदी के दाम में भी कमी आई है। चांदी का भाव 208 रुपये की गिरावट के साथ 65,594 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 65,802 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,862 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 25.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, सोमेक्स में हाजिर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट के साथ सोना सोमवार को 1,862 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन