फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Petrol diesel prices see steepest hike since July 5

महंगाई की मार: सऊदी तेल संकट का असर, पेट्रोल-डीजल के दाम में ढाई महीने की बड़ी उछाल

Thu, 19 Sep 2019 05:40 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 19 Sep 2019 05:40 AM IST
सार

  • 25 पैसे महंगा हुआ दिल्ली में पेट्रोल, डीजल 24 पैसे चढ़ा
  • बजट के बाद 2.45 रुपये चढ़े थे दाम
  • पूरे साल 70 के पार रहा पेट्रोल

विज्ञापन
Petrol diesel prices see steepest hike since July 5

विस्तार

सऊदी तेल संकट के असर से बुधवार को तेल की खुदरा कीमतों में ढाई महीने का सबसे तेज उछाल दिखा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 25 पैसे बढ़ी है, जबकि डीजल 24 पैसे महंगा हुआ है। कीमतों में यह उछाल 5 जुलाई को बजट पेश होने के बाद से सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन


सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के शोधन प्लांट पर ड्रोन हमले के बाद कंपनी का तेल उत्पादन कम हो गया है। इससे दुनिया के तेल बाजार मेें हलचल मच गई और क्रूड की कीमतें एक ही दिन में 20 फीसदी तक चढ़ गईं।
विज्ञापन


इसका असर भारतीय घरेलू तेल बाजार पर भी पड़ा और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन उछाल आया। दिल्ली में पेट्रोल 72.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.82 रुपये लीटर बिक रहा है। इससे पहले मंगलवार पेट्रोल के दाम 14 पैसे और डीजल के 15 पैसे चढ़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट के बाद 2.45 रुपये चढ़े थे दाम

इस साल 5 जुलाई को पेश हुए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल डीजल पर करीब 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगा दिया था। इसके दूसरे दिन ही दिल्ली में पेट्रोल के दाम 2.45 पैसे चढ़ गए। 5 जुलाई को पेट्रोल की कीमत 70.51 रुपये लीटर थी, जो 6 जुलाई को बढ़कर 72.96 रुपये प्रति लीटर हो गई। 

पूरे साल 70 के पार रहा पेट्रोल

खुदरा बाजार में पेट्रोल की कीमतें लगभग इस पूरे साल 70 रुपये लीटर के पार ही रहीं। 1 जनवरी 2019 को दिल्ली में पेट्रोल 68.65 रुपये लीटर था, जो 14 जनवरी को इस साल पहली बार 70 पार पहुंचा। इसके बाद से पेट्रोल के दाम इसके ऊपर ही बने हुए हैं। अपवाद के रूप में जून मेें कुछ समय के लिए पेट्रोल 7 पैसे नीचे आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed