{"_id":"5f0e4f6d8ebc3e63ca4d9f01","slug":"petrol-diesel-price-today-15-july-marginal-change-know-the-rates-according-to-iocl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol Diesel Price: यहां पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, एक क्लिक में चेक करें आपके शहर में कितना है दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Petrol Diesel Price: यहां पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, एक क्लिक में चेक करें आपके शहर में कितना है दाम
Wed, 15 Jul 2020 06:05 AM IST
योगेश साहू
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 15 Jul 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : iStock
महंगाई से जूझ रही जनता को आज सरकारी तेल कंपनियों से थोड़ी सी राहत मिली है। आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ी तब्दीली नहीं की गई। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम लगभग पहले के तरह ही हैं। हालांकि डीजल के दामों में कुछ पैसों की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि बीते दो दिनों से डीजल के दाम में हो रही वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम पेट्रोल से करीब 70 पैसे महंगा हो गया था। इससे पहले रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर और सोमवार को 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन
प्रमुख महानगरों में इतनी है कीमत
आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 81.18 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 76.33, 79.40 और 78.22 रुपये है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर फ्री में न मिलें ये 9 सुविधाएं तो ऐसे करें शिकायत, लगेगा भारी जुर्माना
विज्ञापन
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।