फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol diesel price hike in these states know the rate in your city

आज से इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आपको चुकानी होगी इतनी कीमत

Mon, 01 Jun 2020 10:45 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 01 Jun 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
petrol diesel price hike in these states know the rate in your city
पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

अनलॉक 1.0 का आगाज होते ही आज से कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। दरअसल कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण सरकार राजस्व की कमी से जूझ रही है, जिसकी वजह से वैट बढ़ाने का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन


इन राज्यों में बढ़ी कीमत
आज से महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और मिजोरम सरकार ने तेल पर वैट बढ़ा दिया है, जिसके बाद यहां रेट्स में इजाफा हो गया है। अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत नहीं बदली है। आज से मिजोरम में डीजल की कीमत 60.49 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 66.54 रुपये से बढ़कर 69.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: पेट्रोल, गैस सिलिंडर, राशन कार्ड, रेलवे, केरोसीन सहित आज से बदले ये आठ नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल की कीमत में दो रुपये का इजाफा हुआ है। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 78.31 रुपये हो गई है। वहीं, डीजल का भाव 65.62 रुपये से बढ़कर 68.21 रुपये हो गया है। राज्य सरकार ने शनिवार को पेट्रोल पर सेस 8.12 रुपये से 10.12 रुपये प्रति लीटर कर दिया था। 

यह भी पढ़ें: इस महीने इन तारीखों को विभिन्न राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें अवकाश की सूची

जम्मू-कश्मीर में एक जून से पेट्रोल की कीमत में दो रुपये और डीजल की कीमत में एक रुपये की वृद्धि की गई है। इस इजाफे के बाद जम्मू-कश्मीर में एक लीटर पेट्रोल का भाव 75.87 रुपये और डीजल का भाव 67.15 रुपये हो गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी डीजल और पेट्रोल पर वैट बढ़ाया है। इससे पहले दिल्ली, चेन्नई, नागालैंड, असम और मेघालय सरकार भी यह कदम उठा चुकी है। 

प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आज दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.26, 76.31 और 75.54 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 69.39, 66.21 और 68.22 रुपये है। 


यह भी पढ़ें: तीन दिनों में दूसरी बार सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी हुई महंगी, जानिए क्या हैं कीमतें

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed