फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bank holiday in june 2020 know banks closed for total 11 days in different states

इस महीने इन तारीखों को विभिन्न राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें अवकाशों की सूची

Mon, 01 Jun 2020 12:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 01 Jun 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
bank holiday in june 2020 know banks closed for total 11 days in different states
इन तारीखों को विभिन्न राज्यों में बंद रहेंगे बैंक - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में अनलॉक 1.0 का आगाज एक जून से हो गया है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के इस समय में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए की जून में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जून माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए पांच अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये सभी अवकाश क्रमश: पांच, 15, 18, 23 और 30 जून को हैं।
विज्ञापन


यदि इन अवकाशों में जून के शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए तो इन छुट्टियों की संख्या 11 हो जाती है। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: पेट्रोल, गैस सिलिंडर, राशन कार्ड, रेलवे, केरोसीन सहित आज से बदले ये आठ नियम

जून में किस दिन बैंक बंद रहेंगे:
 
तारीख राज्य अवसर
5 जून 2020 सिक्किम सागा दावा
7 जून 2020 सभी राज्य रविवार
13 जून 2020 सभी राज्य दूसरा शनिवार
14 जून 2020 सभी राज्य रविवार
15 जून 2020 मिजोरम, भुवनेश्वर YMA डे, राजा संक्रांति
18 जून 2020 जम्मू, श्रीनगर गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन
21 जून 2020 सभी राज्य रविवार
23 जून 2020 भुवनेश्वर रथ यात्रा
27 जून 2020 सभी राज्य चौथा शनिवार
28 जून 2020 सभी राज्य रविवार
30 जून 2020 मिजोरम रेमना नी

यह भी पढ़ें: आज से इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आपको चुकानी होगी इतनी कीमत

नोट: इन 11 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed