फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol diesel expensive due to BS6 norms crude oil price increased

BS-6 पेट्रोल-डीजल से बढ़ी कंपनियों की लागत, कच्चे तेल की कीमत में जोरदार उछाल

Fri, 03 Apr 2020 10:58 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 03 Apr 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
petrol diesel expensive due to BS6 norms crude oil price increased

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि देशभर में बीएस-6 मानक लागू करने की समय सीमा 1 अप्रैल का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। देश BS6 पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल करेगा। इससे कंपनियों की लागत भी बढ़ गई है। आज मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है, जो पिछले कई दिनों से स्थिर थे। वहीं एक अप्रैल को कोलकाता में भी यह 1 रुपये महंगा हुआ था। दिल्ली और चेन्नई की बात करें, तो यहां 16 मार्च को जो दाम थे, आज भी वही बने हुए हैं। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार देश में ग्राहकों को एक लीटर तेल कितने रुपये में मिल जाएगा।

प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है। 
विज्ञापन


कच्चे तेल की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी
गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर उम्मीद जताई कि रूस और सऊदी अरब कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती कर प्राइस वॉर को खत्म कर सकते हैं। उधर, सऊदी अरब ने भी तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और अन्य सहयोगी तेल उत्पादक देशों की अचानक से बैठक बुलाई ताकि तेल के बाजार को बैलेंस करने के लिए निष्पक्ष समझौता किया जा सके। इसके बाद तेल शुरुआती कारोबार में 47 फीसदी तक चढ़ गया। तेल के दाम में पहली बार एक ही दिन में इतनी तेजी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 21 फीसदी चढ़ा और WTI में करीब 25 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, आज तेल के भाव में 3 फीसदी तक की नरमी देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

कभी भी बढ़ सकती है कीमत
मालूम हो कि केंद्र सरकार ने कानून में संशोधन कर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में आठ रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि करने का अधिकार हासिल कर लिया है। यानी भविष्य में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में आठ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा क्योंकि उन्हें एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।


डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed