{"_id":"5efffd998ebc3e42af3d3cb2","slug":"petrol-and-diesel-rates-today-unchanged-for-fifth-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले पांच दिनों से स्थिर है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए आपके शहर में कितना है दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
पिछले पांच दिनों से स्थिर है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए आपके शहर में कितना है दाम
Sat, 04 Jul 2020 09:25 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
महंगाई से जूझ रही जनता को सरकारी तेल कंपनियों ने राहत दी है। आज लगातार पांचवे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पिछले एक महीने से अधिकतर दिन कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख रहा, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं। बीते 26 दिनों में डीजल की कीमत में 11.23 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इतने दिनों में पेट्रोल का दाम भी 9.17 रुपये प्रति लीटर चढ़ गया। ऐसे में आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ती जा रही थी। लेकिन आज इसका दाम स्थिर है।
विज्ञापन
प्रमुख महानगरों में इतनी है कीमत
आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 80.53 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 75.64, 78.83 और 77.72 रुपये है।
विज्ञापन
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।