फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Petrol and Diesel prices low in last 6 months in Delhi, Today Petrol Diesel prices

तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी, दिल्ली में पेट्रोल 71.71, डीजल 64.3 रुपये लीटर हुआ

Sun, 01 Mar 2020 11:46 AM IST
आसिम खान बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 01 Mar 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Petrol and Diesel prices low in last 6 months in Delhi, Today Petrol Diesel prices
सांकेतिक तस्वीर

कोरोनावायरस के बढ़ते संकट से घट रही कच्चे तेल की खपत का असर अब इसकी कीमतों पर दिखाई दे रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। वैश्विक तेल की कीमतों में हालिया मंदी के बाद रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती देखने को मिली। 

विज्ञापन


ईंधन की कीमतों में तेजी से गिरावट के चलते आज महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे से 18 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। शीर्ष महानगरों में डीजल की दरों में लगभग 20 पैसे से 26 पैसे की कमी देखी गई। दिल्ली में, पेट्रोल, 71.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जो पिछले छह महीने में सबसे कम कीमत है। 
विज्ञापन


कोलकाता में 74.38, मुंबई में 77.4 और चेन्नई में 74.51 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है। आज दिल्ली में डीजल 64.3 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया, जोकि पिछले आठ महीनों में सबसे कम है। कोलकाता में 66.63, मुंबई में 67.34 और चेन्नई में 67.86 रुपये प्रति लीटर डीजल बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोनावायरस के चीन से बाहर निकलकर 40 देशों में फैल जाने से निवेशकों में डर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का मई का वायदा भाव 1.42 डॉलर गिरकर 50.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो 14 महीने का निचला स्तर है। 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed