फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol and diesel consumption rate decrease in India you know is the reason

पेट्रोल-डीजल की खपत में दर्ज की गई गिरावट, जानें क्या है कारण?

Sun, 19 Jul 2020 02:06 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 19 Jul 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
petrol and diesel consumption rate decrease in India you know is the reason
पेट्रोल-डीजल

कोरोना वायरस महामारी ने आम जीवन यापन कर रहे लोगों की जीविका पर गहरा असर डाला है। नौकरी में छटनी, वेतन में कटौती या लिक्विडिटी में कमी, इन सबके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी तेजी से आम जन काफी परेशान है। इसी बीच भारतीय स्टेट रिफाइनर्स के ताजा आंकड़ें अपने आप में चौंकाने वाले हैं। 

विज्ञापन



इन आंकड़ों की माने तो जुलाई के शुुरुआती 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल की खपत में गिरावट देखी गई है। इन आंकड़ों की तुलना पिछले महीने के आंकड़ों से की गई है। देश के कुछ हिस्सों में नए सिरे से लॉकडाउन लगने और लोगों की आवाजाही पर रोक लगने की वजह से पेट्रोल-डीजल की खपत में गिरावट देखी गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि अप्रैल महीने में देश में तेल की मांग में जोरदार गिरावट आई थी, इसका कारण यह था कि कोरोना का काबू करने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया था, जिसकी वजह से पूरा देश बंद हो गया था और आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लग गई थी। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन ऑइल कॉर्प की ओर से जो आंकड़े एकत्रित किए गए हैं, उनके मुताबिक स्टेट रिफाइनर्स की डीजल बिक्री जुलाई के शुरुआती 15 दिनों में 18% घटकर 2.2 मिलियन टन रह गई है। बता दें कि स्टेट रिफाइनर्स, इंडियन ऑइल कॉर्प, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प और भारत पेट्रोलियम कंपनियों का भारत के खुदरा ईंधन आउटलेट में लगभग 90 फीसदी हिस्सा है।


ऐसा बताया जाता है कि मई की शुरुआत में जब अनलॉक-1 लागू किया गया था, तो पेट्रोल और डीजल की खपत में मामूली तेजी देखी गई थी लेकिन जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छूने लगे, जिसका सीधा असर तेल की खपत में आई कमी में दिखा।

आंकड़ों की माने तो जुलाई के शुरुआती 15 दिनों में पेट्रोल की बिक्री में 6.7 फीसदी की गिरावट आई, इसकी तुलना जून के पहले 15 दिनों में हुई बिक्री से की गई है। बात करें पिछले साल की तो पिछले साल जुलाई के आंकड़ों की तुलना में ये गिरावट 12 फीसदी कम है।


जानकारों का कहना है कि देश में लगे दोबारा लॉकडाउन और पेट्रोल-डीजल की ज्यादा कीमतों की वजह से ईंधन की खपत में गिरावट आई है। बता दें कि शुक्रवार को डीजल सबसे उच्च स्तर 81.35 रुपये की कीमत पर बिक रहा था, जो पेट्रोल के मामले में थोड़ा ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed