फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   NSE BSE 22 October 2021 Sensex regains 61100 on opening Nifty above 18200 HDFC HDFC Bank among gainers

NSE BSE 22 October 2021: 230 अंक चढ़कर फिर 61 हजार के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 18,200 से ऊपर

Fri, 22 Oct 2021 09:36 AM IST
कुमार संभव बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Fri, 22 Oct 2021 09:36 AM IST
सार

Sensex, Nifty, Share Prices LIVE: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी दिन तेजी बनी हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। सभी सेक्टरों में तेजी बनी हुई है।

विज्ञापन
NSE BSE 22 October 2021 Sensex regains 61100 on opening Nifty above 18200 HDFC HDFC Bank among gainers
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार (22 अक्तूबर) घरेलू शेयर बाजार ने हरे निशान से कारोबार की शुरुआत की। इस दौरान सेंसेक्स ने 230 अंक चढ़कर एक बार फिर 61 हजार का स्तर पार किया। वहीं, निफ्टी भी 18,200 के पार पहुंच गया। बैंक निफ्टी ने पहली बार 40,200 का आंकड़ा पार करके नया कीर्तिमान बनाया। इस दौरान एचडीएफसी, टाइटन, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा आदि के शेयरों में तेजी दिखाई दी। वहीं, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टाटा स्टील और एलएंडटी आदि के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

आज रिलायंस, हिंदुस्तान जिंक, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, टाटा कंस्यूमर, ग्लैंड फार्मा, टाटा एलेक्सी, यस बैंक, पोलीकैब इंडिया, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, क्रॉम्पटन ग्रीव्स, फेडरल बैंक, कजारिया सेरामिक्स, एबीबी पावर, जुबिलैंट, सुंदरम क्लेटन और टीसीआई एक्सप्रेस आदि कंपनियों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजारों का ऐसा है हाल

वैश्विक बाजारों की बात करें तो अमेरिका की वॉल स्ट्रीट में दिनभर उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। हालांकि, कारोबार के अंतर में एसएंडपी 500 इंडेक्स सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स में 13.59 अंकों की तेजी आई और यह 4549.78 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, डाउ 6.26 अंक गिरकर 35,603.08 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डेक 94.02 अंक के फायदे के साथ 15,215.70 के स्तर पर पहुंच गया। जापान के इंडेक्स निक्केई 225 ने लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की। यह 104.08 अंक नीचे 28,604.50 के स्तर पर खुला। उधर, हांगकांग के शेयर बाजार में तेजी दिखी। यहां प्रमुख सूचकांक हांग सेंग 97.31 अंक ऊपर 26,114.84 के स्तर पर खुला। इसके अलावा शंघाई कम्पोजिट की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed