फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   NSE BSE 19 October Closing 2021 Sensex end at 61716 and nifty 18423 latest updates

NSE BSE 19 October Closing 2021: 62 हजार पार करने के बाद लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

Tue, 19 Oct 2021 03:37 PM IST
कुमार संभव बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Tue, 19 Oct 2021 03:37 PM IST
सार

Stock Market LIVE Updates: सप्ताह के दूसरे दिन बाजार ने हरे निशान से शुरुआत की, लेकिन दिनभर काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। इस दौरान आईटीसी के शेयर 6 फीसदी टूटे, जबकि आईआरसीटीसी के शेयर में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
NSE BSE 19 October Closing 2021 Sensex end at 61716 and nifty 18423 latest updates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

फेस्टिव सीजन में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे शेयर बाजार की रफ्तार पर मंगलवार (19 अक्तूबर) को ब्रेक लग गया। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 61,716.05 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि इसने दिन की शुरुआत 62,156.48 के स्तर से की थी। उधर, क्लोजिंग टाइम तक निफ्टी में भी 53.70 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 18,423.35 के स्तर पर बंद हुआ। सुबह 9:15 बजे निफ्टी की शुरुआत 18,602.35 के स्तर पर हुई थी। बता दें कि पिछले सात दिन से सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार तेजी बनी हुई थी, जिस पर आज ब्रेक लग गया। 

विज्ञापन

इन शेयरों में दिखा उतार-चढ़ाव

घरेलू बाजार ने मंगलवार सुबह नए कीर्तिमान बनाते हुए उच्च स्तर से शुरुआत की थी। इस दौरान सेंसेक्स ने .60 फीसदी की तेजी के साथ पहली बार 62,100 से ऊपर के स्तर को छुआ। वहीं, ओपनिंग बेल के दौरान निफ्टी भी 18,600 के स्तर पर खुला। इस दौरान एलएंडटी, टेक महिंद्रा, एचसीएल और एयरटेल के शेयरों में तेजी रही। वहीं, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी में बड़ी गिरावट

कारोबार के दौरान आईआरसीटीसी के शेयर ने लंबी छलांग लगाई। इस दौरान शेयर में तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद आईआरसीटीसी के शेयर की कीमत पहली बार 6000 रुपये प्रति शेयर के पार पहुंच गई। हालांकि, बाजार बंद होने से पहले शेयर में करीब 15 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद शेयर 4996 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed