फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   NSE approaches markets regulator SEBI for IPO

इस साल सितंबर तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज लाएगा अपना आईपीओ

Tue, 07 Jan 2020 01:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 07 Jan 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
NSE approaches markets regulator SEBI for IPO

देश के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE ) ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी से संपर्क किया है। एनएसई ने सितंबर 2020 में आईपीओ बाजार में आ जाने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन

एनएसई के सीईओ ने दिया बयान

इस संदर्भ में एनएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ विक्रम लिमये ने बताया कि, 'हमने आईपीओ की मंजूरी लेने के लिए सेबी से संपर्क किया है। इसके बाद हम मर्चेंट बैंकर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। मर्चेंट बैंकर आईपीओ के लिए दस्तावेज का प्रारूप तैयार करने में मदद करेगा।' 

विज्ञापन

तीसरी तिमाही में एनएसई ला सकता है आईपीओ

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज वर्तमान कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही में आईपीओ ला सकता है। लेकिन इसके लिए सेबी की मंजूरी की जरूरत होगी। जब तक सेबी से इसके लिए मंजूरी नहीं मिलेगी, तब तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज आईपीओ नहीं ला पाएगा। सेबी से मंजूरी मिलने के बाद ही आईपीओ की प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। लिमये ने यह भी कहा कि समूचा आईपीओ उसके शेयरों की बिक्री पेशकश के रूप में होगा। पेशकश में एनएसई के वर्तमान शेयरधारक ही अपने शेयर बेचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में आर्थिक सुस्ती से ठंडा पड़ा आईपीओ बाजार

बता दें कि वर्ष 2019 में आईपीओ के माध्यम से 12,362 करोड़ रुपये पूंजी जुटाई गई, जो 2018 के 30,959 करोड़ रुपये से 60 फीसदी कम धनराशि रही। प्राइम डाटाबेस द्वारा संग्रहित आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019 में सिर्फ 16 आईपीओ आए, जबकि 2018 में 24 आईपीओ आए थे।



वर्ष 2017 में 36 आईपीओ के माध्यम से 67,147 करोड़ रुपये, जबकि 2016 में 26 आईपीओ से 26,494 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। वहीं 2015 में 15 आईपीओ से 13,614 करोड़ रुपये और 2014 में 5 आईपीओ से 1,201 करोड़ रुपये जुटाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed