फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Nifty Sensex opening on thursday share market started on a positive note

208 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Thu, 16 Jul 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 16 Jul 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Nifty Sensex opening on thursday share market started on a positive note
शेयर मार्केट

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 208.62 अंक यानी 0.58 फीसदी ऊपर 36260.43 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.52 फीसदी यानी 55.50 अंकों की बढ़त के साथ 10673.70 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


1847 के स्तर पर खुला रिलायंस का शेयर  
कल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 43वीं एजीएम हुई। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम पहली बार ऑनलाइन आयोजित की गई। इस समय रिलायंस का बाजार पूंजीकरण देश में अन्य कंपनियों के मुकाबले सबसे ज्यादा यानी 12.17 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। रिलायंस का शेयर आज 1847 के स्तर पर खुला और पिछले कारोबारी दिन यह 1844 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज भारती एयरटेल, एम एंड एम, जी लिमिटेड, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी की शुरुआत बढ़त पर हुई।वहीं टाटा स्टील, आईओसी, वेदांता लिमिटेड, हिंडाल्को, श्री सीमेंट, बीपीसीएल, डॉक्टर रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक और अडाणी पोर्ट्स के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमान से बेहतर नतीजों के चलते इंफोसिस के शेयर में उछाल
इंफोसिस के संचयी शुद्ध लाभ में पहली तिमाही के दौरान 12.4 फीसदी की बढ़ोतरी के कारण कंपनी के शेयरों में गुरुवार को 15 फीसदी का जोरदार उछाल देखने को मिला। इंफोसिस के नतीजे बाजार के अनुमानों से बेहतर रहे हैं। कंपनी के शेयर बीएसई में 14.49 फीसदी की तेजी के साथ एक साल के ऊपरी स्तर पर थे। इस दौरान एनएसई पर शेयर 14.98 फीसदी की तेजी के साथ 955.50 पर थे। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में सबसे अधिक तेजी इंफोसिस में थी। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, मीडिया, आईटी, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें रियल्टी, एफएमसीजी, मेटल, बैंक और ऑटो शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 349.39 अंक यानी 0.97 फीसदी की बढ़त के बाद 36401.20 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 88 अंक यानी 0.83 फीसदी ऊपर 10706.20 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.05 फीसदी की तेजी के साथ 18.75 अंक ऊपर 36051.81 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.10 फीसदी ऊपर 10.85 अंकों की बढ़त के साथ 10618.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 


बुधवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 285.72 अंक यानी 0.79 फीसदी ऊपर 36318.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.84 फीसदी यानी 88.60 अंकों की बढ़त के साथ 10695.95 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed