{"_id":"5f112356d165a66e9c394c28","slug":"nifty-sensex-opening-on-friday-share-market-started-on-a-positive-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़त पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बढ़त पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट
Fri, 17 Jul 2020 09:34 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 151.21 अंक यानी 0.41 फीसदी ऊपर 36622.89 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.26 फीसदी यानी 27.40 अंकों की बढ़त के साथ 10767.35 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों का हाल
गुरुवार को अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 135.39 अंक नीचे 26,734.70 पर बंद हुआ था। वहीं नैस्डैक 0.73 फीसदी गिरावट के साथ 76.66 अंक नीचे 10,473.80 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 10.99 अंक नीचे 3,215.57 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.63 फीसदी बढ़त के साथ 20.15 अंक ऊपर 3,230.25 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बीपीसीएल, ब्रिटानिया, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, इंफ्राटेल, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स और गेल की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं जी लिमिटेड, डॉक्टर रेड्डी, कोटक बैंक, विप्रो, टाइटन, सिप्ला, बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस और मारुति के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, आईटी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, एफएमसीजी, मेटल, बैंक और ऑटो शामिल हैं।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.16 फीसदी की तेजी के साथ 419.87 अंक ऊपर 36471.68 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.15 फीसदी ऊपर 121.75 अंकों की बढ़त के साथ 10739.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 208.62 अंक यानी 0.58 फीसदी ऊपर 36260.43 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.52 फीसदी यानी 55.50 अंकों की बढ़त के साथ 10673.70 के स्तर पर खुला था।