फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Nifty Sensex opening on friday share market started on a positive note

बढ़त पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट

Fri, 17 Jul 2020 09:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 Jul 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Nifty Sensex opening on friday share market started on a positive   note
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 151.21 अंक यानी 0.41 फीसदी ऊपर 36622.89 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.26 फीसदी यानी 27.40 अंकों की बढ़त के साथ 10767.35 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
गुरुवार को अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 135.39 अंक नीचे 26,734.70 पर बंद हुआ था। वहीं नैस्डैक 0.73 फीसदी गिरावट के साथ 76.66 अंक नीचे 10,473.80 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 10.99 अंक नीचे 3,215.57 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.63 फीसदी बढ़त के साथ 20.15 अंक ऊपर 3,230.25 पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बीपीसीएल, ब्रिटानिया, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, इंफ्राटेल, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स और गेल की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं जी लिमिटेड, डॉक्टर रेड्डी, कोटक बैंक, विप्रो, टाइटन, सिप्ला, बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस और मारुति के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, आईटी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, एफएमसीजी, मेटल, बैंक और ऑटो शामिल हैं।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.16 फीसदी की तेजी के साथ 419.87 अंक ऊपर 36471.68 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.15 फीसदी ऊपर 121.75 अंकों की बढ़त के साथ 10739.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 


गुरुवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 208.62 अंक यानी 0.58 फीसदी ऊपर 36260.43 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.52 फीसदी यानी 55.50 अंकों की बढ़त के साथ 10673.70 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed