{"_id":"60361ca86218f6410c1753a2","slug":"national-stock-exchange-nse-halts-trading-in-all-segments-after-technical-glitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSE Trading Halted: तकनीकी गड़बड़ी की वजह से NSE पर रुकी ट्रेडिंग, लाइव डाटा नहीं हो रहा अपडेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
NSE Trading Halted: तकनीकी गड़बड़ी की वजह से NSE पर रुकी ट्रेडिंग, लाइव डाटा नहीं हो रहा अपडेट
Wed, 24 Feb 2021 03:00 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 24 Feb 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
एनएसई पर ट्रेडिंग रुकी
- फोटो : facebook: @NationalStockExchange
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बुधवार को कहा कि कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों के चलते 11:40 बजे से कारोबार बाधित है। एनएसई के वक्तव्य में कहा गया है कि नेट कनेक्टिविटी के लिए वह दो दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की सेवाएं लेता है लेकिन दोनों की सेवाए ही एक साथ असफल होने से प्रणाली बाधित हुई है।
विज्ञापन
इसलिए शेयर कारोबार प्रणाली पर पड़ा असर
हालांकि, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दूरसंचार लाइनें काम कर रही है। उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। इस संदर्भ में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने कहा कि उसके दो सेवा प्रदाताओं के साथ कई दूरसंचार कनेक्शन हैं लेकिन उसे दोनों ही सेवा प्रदाताओं से संदेश प्राप्त हुआ है कि उनके कनेक्शन में कुछ समस्या खड़ी हुई है जिसकी वजह से एनएसई की शेयर कारोबार प्रणाली पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
NSE has multiple telecom links with two service providers to ensure redundancy. We have received communication from both the telecom service providers that there are issues with their links due to which there is an impact on NSE system.
विज्ञापन विज्ञापन— NSEIndia (@NSEIndia) February 24, 2021
एनएसई प्रवक्ता के हवाले से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि, 'हम पूरी प्रणाली को जितना जल्दी संभव हो सकेगा बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। कनेक्टिविटी में बाधा खड़ी होने की वजह से सभी वर्गों में 11:40 बजे से काम बंद है। जैसे ही कनेक्टिविटी की बाधा दूर होगी काम शुरू कर दिया जायेगा।' सुबह 11:40 बजे से एनएसई की वेबसाइट पर सूचकांक 112.64 अंक ऊपर 14820.45 के स्तर पर है।
लाइव फीड पर नजर रखने वाले रीटेल ट्रेडर्स सुबह से ही ट्वीट पर इस गड़बड़ी के बारे में शिकायत कर रहे थे। ब्रोकर फर्म जेरोधा ने ट्वीट किया कि एनएसई सूचकांकों का लाइव डाटा अपडेट नहीं हो रहे हैं। निप्टी 50, निप्टी बैंक से जुड़े लाइव अपडेट हासिल करने में परेशानी हो रही है।