फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   msil shares down after company announce q4 results, diesel car production stoppage

डीजल कारों का उत्पादन बंद करने के एलान से 2.23 फीसदी गिरा मारुति का शेयर

Thu, 25 Apr 2019 03:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 25 Apr 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
msil shares down after company announce q4 results, diesel car production stoppage

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने एक अप्रैल 2020 से डीजल गाड़ियों का उत्पादन बंद करने की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही शेयर बाजार में तत्काल प्रतिक्रिया देखने को मिली। बाजार में कंपनी का शेयर 2.23 फीसदी गिर गया। 

विज्ञापन

कंपनी के शेयर में दिखी गिरावट

आज कारोबार खुलते ही कंपनी का शेयर 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 7014.25 पर खुला था। फिलहाल यह एनएसई पर 6905.25 पर बंद हुआ। वहीं बीएसई पर 7019 पर खुला था और 156 रुपये की गिरावट के साथ 6868.05 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

कम हुआ लाभ

मारुति ने आज ही मार्च 2019 में समाप्त हुई चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। नतीजों के अनुसार चौथी तिमाही में कंपनी का लाभ गिर गया और इसमें 4.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले साल समान तिमाही में 1882.10 करोड़ रुपये था। इस तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू मामूली बढ़त के साथ 21,459 करोड़ रुपये हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री मामूली बढ़कर 20,737.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल कार बिक्री मामूली गिरावट के साथ 4,58,479 इकाई रह गई। वित्त वर्ष के दौरन कंपनी की शुद्ध बिक्री 6.3 फीसदी बढ़कर 83,026.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी की कुल वाहन बिक्री 4.7 फीसदी बढ़कर 18,62,449 इकाई पर पहुंच गई। इसमें से निर्यात का आंकड़ा 1,08,749 इकाई का रहा। 

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसे प्रतिकूल विदेशी विनिमय दर, जिंसों के ऊंचे दाम, ऊंचे मूल्यह्रास जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही उसका प्रचार अभियान पर खर्च भी बढ़ा। लागत कटौती के प्रयासों से इसकी आंशिक भरपाई की गई। कंपनी के निदेशक मंडल ने 2018-19 के लिए 80 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है। 

msil shares down after company announce q4 results, diesel car production stoppage
maruti suzuki

इस वजह से बंद होगा उत्पादन

कंपनी ने कहा है कि अप्रैल 2020 से बीएस6 उत्सर्जन मानक के लागू होने के बाद डीजल गाड़ियां काफी महंगी हो जाएंगी। इसके चलते उनका उत्पादन करना फायदेमंद नहीं रहेगा। कंपनी इसलिए अपनी सभी सेडान, एसयूवी, एमयूवी में केवल पेट्रोल इंजन का प्रयोग करेगी। 

बढ़ाई बलेनो की कीमत

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने बलेनो डीजल और आरएस पेट्रोल संस्करण की कीमत में 15,000 रुपये तक का इजाफा किया है। कंपनी द्वारा बढ़ाई गई यह कीमतें तत्काल रूप से प्रभावी होंगी। कंपनी ने नियामकीय सूचना में कहा कि एक लीटर बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली बलेनो आरएस की कीमत अब 8.88 लाख रुपये है, जो पहले 8.76 लाख रुपये थी। वहीं, बलेनो डीजल संस्करण की कीमत 6.73 लाख रुपये से 8.73 लाख रुपये के बीच होगी।

पहले इस संस्करण की कीमत 6.61 लाख रुपये से 8.60 लाख रुपये के बीच थी। हालांकि कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी का कारण नहीं बताया है। इससे पहले चालू सप्ताह के दौरान कंपनी ने बीएस-6 मानकों के अनुकूल पेट्रोल इंजन के साथ बलेनो को पेश किया था। कंपनी ने इसकी कीमत 5.58 लाख रुपये से 8.9 लाख रुपये के बीच रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed