फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Market Updates: Market reaches new heights; Sensex hits record high of 73574, Nifty crosses 22300

Sensex Closing Bell: बंपर खरीदारी से शेयर बाजार नए हाई पर; सेंसेक्स 1245 अंक चढ़ा, निफ्टी 22300 के पार

Fri, 01 Mar 2024 05:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 01 Mar 2024 05:24 PM IST
सार

Market Updates: मार्च महीने के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 1,245.05 (1.71%) अंक बढ़कर 73,745.35 पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 355.96 (1.62%) अंकों की मजबूती के साथ 22,338.75 के लेवल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Market Updates: Market reaches new heights; Sensex hits record high of 73574, Nifty crosses 22300
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन और मार्च महीने के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार में दमदार तेजी आई। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचे। इस दौरान सेंसेक्स में 1200 से अधिक अंकों का उछाल आया और यह पहली बार 73800 को पार कर गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी पहली बार 22300 के पार पहुच गया।

विज्ञापन


शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,245.05 (1.71%) अंकों की मजबूती के साथ 73,745.35 के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 355.96 (1.62%) अंक मजबूत होकर 22,338.75 के स्तर पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स सर्वकालिक उच्चतम स्तर 73,819.21 और निफ्टी 22,353.30 पर पहुंचा।
विज्ञापन


तीसरी तिमाही में देश की मजबूत जीडीपी और सकारात्मक अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद शेयर बाजार में एक बड़ा उछाल गया। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3.23 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 391.18 लाख करोड़ रुपये हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टरवार देखें तो निफ्टी ऑटो के शेयरों में 1.2% की बढ़त दर्ज की गई क्योंकि कंपनियां फरवरी महीने के बिक्री के आंकड़े जारी करने वाली हैं। निफ्टी मेटल, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस में भी 1% की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप100 ने 0.56% की बढ़त आई और निफ्टी स्मॉलकैप 100 0.74% मजबूत हुआ।


2024 में दूसरी बार शनिवार को खुलेंगे बाजार
कैलेंडर वर्ष 2024 में दूसरी बार स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई ने सप्ताहांत की छुट्टी के बावजूद शनिवार को बाजार खुला रखने का फैसला किया है। शनिवार का सत्र मॉक ट्रेडिंग सत्र नहीं होगा और इस दौरान लाइव ट्रेडिंग होगी। ऐसा अप्रत्याशित त्रासदी की स्थिति में सिस्टम की तैयारी का आकलन करने के अभ्यास के हिस्से के रूप में किया जा रहा है। यह विशेष सत्र स्टॉक एक्सचेंजों और डिपॉजिटरी के लिए बिजनेस निरंतरता योजना (बीसीपी) और डिजास्टर रिकवरी साइट (डीआरएस) के ढांचे का हिस्सा है। इससे पहले अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहले भी शनिवार के दिन बाजार में कारोबार हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed