फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   stock market crashed today Sensex fell by 900 points Nifty below 1700 Know latest news of BSE NSE

Stock Market Crashed: शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 1700 से नीचे

Mon, 06 Dec 2021 11:54 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 06 Dec 2021 11:54 AM IST
सार

Stock Market Open: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार भारी गिरावट देखी जा रही है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स करीब 956 अंक गिर गया है। इस भारी गिरावट के बाद यह सूचकांक 57,000 से नीचे आ गया है और 56,740.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
stock market crashed today Sensex fell by 900 points Nifty below 1700 Know latest news of BSE NSE
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार भारी गिरावट देखी जा रही है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स करीब 956 अंक गिर गया है। इस भारी गिरावट के बाद यह सूचकांक 57,000 से नीचे आ गया है और 56,740.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई के निफ्टी में भी करीब 300 अंकों की गिरावट आई है और यह 17000 के स्तर से नीचे पहुंचकर 16,909.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


सेंसेक्स के सभी 30 शेयर गिरावट दर्ज
सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। सबसे ज्यादा गिरावट इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में है। इन सभी शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। इसके अलावा निफ्टी पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अइाईटी इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की गिरकर कारोबार कर रहा है। वहीं ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा में भी करीब 1.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 
विज्ञापन


हरे निशान पर हुई थी शुरुआत
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स जहां 88 अंकों की बढ़त के साथ खुला, वहीं निफ्टी ने भी मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 1.31 फीसदी बढ़त के साथ 57,778.01 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 12.35 अंक या 0.07 फीसदी की तेजी से 17,209.05 के स्तर पर खुला। हालांकि, कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर बार दोनों सूचकांकों में गिरावट आई और सेंसेक्स 144 अंक लुढ़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलने के साथ ही शुरू हुई थी गिरावट
कारोबार शुरू होने के महज तीन घंटे के कारोबार के दौरान बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 457 अंक की गिरावट आ चुकी थी और यह 57,238 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि एनएसई का सूचकांक निफ्टी 131 अंक टूटकर 17,065 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। फिलहाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर हैं। गौरतलब है कि देश में ओमिक्रॉन की आहट के साथ ही शुक्रवार को शेयर बाजार धड़ाम हो गया था। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 764.83 अंक या 1.31 फीसदी फिसलकर 58 हजार के नीचे पहुंचकर 57,696.46 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed