फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Market Capitalization Of Top 10 Companies Of Sensex Increased

पिछले सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों का बढ़ा पूंजीकरण, TCS और रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

Mon, 06 Jul 2020 01:55 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 06 Jul 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Market Capitalization Of Top 10 Companies Of Sensex Increased
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) में बीते सप्ताह 1,37,508.61 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 850.15 अंक या 2.41 प्रतिशत के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 31,294.89 करोड़ रुपये बढ़कर 8,25,149.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • विज्ञापन
  • इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 28,464.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 11,33,168.55 करोड़ रुपये रहा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एचडीएफसी की बाजार हैसियत 20,519.86 करोड़ रुपये बढ़कर 3,27,120.52 करोड़ रुपये हो गई।
  • साथ ही आईटीसी की 15,057.98 करोड़ रुपये बढ़कर 2,54,879.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 
  • भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 11,347.56 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,17,022.44 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • एचडीएफसी बैंक का 10,211.92 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,89,765.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,780.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,33,782.89 करोड़ रुपये रहा। 
  • इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,154.48 करोड़ रुपये बढ़कर 3,24,803.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 4,193.95 करोड़ रुपये बढ़कर 5,10,392.76 करोड़ रुपये पर आ गई।
  • कोटक महिंद्रा बैंक की 2,483.4 करोड़ रुपये बढ़कर 2,67,831.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर ये कंपनियां

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
  2. टीसीएस
  3. एचडीएफसी बैंक
  4. हिंदुस्तान यूनिलीवर
  5. एचडीएफसी
  6. इंफोसिस
  7. भारती एयरटेल
  8. कोटक महिंद्रा बैंक
  9. आईटीसी
  10. आईसीआईसीआई बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed