बाजार हैसियत के लिहाज से बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ सर्वाधिक नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण ( बाजार हैसियत ) 64,419.10 करोड़ रुपये कम हुआ है। इस दौरान सर्वाधिक नुकसान मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। इस सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 106.4 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट आई।
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- वहीं एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 6,992.28 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 4,22,659.93 करोड़ रुपये पर आ गया।
- आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,371.84 करोड़ रुपये की बढ़त लेकर 3,55,415.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में 2,050.79 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 3,13,769.82 करोड़ रुपये पर आ गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 616.97 करोड़ रुपये चढ़कर 4,22,127.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण
- इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 36,291.90 करोड़ रुपये कम होकर 9,77,600.27 करोड़ रुपये रह गया।
- एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई। यह 11,666.10 करोड़ रुपये गिरकर 6,98,266.18 करोड़ रुपये हो गया।
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ( टीसीएस ) का बाजार पूंजीकरण 9,155.82 करोड़ रुपये लुढ़ककर 8,24,830.44 करोड़ रुपये हो गया।
- आईटीसी की बाजार हैसियत 5,241.22 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,91,238.23 करोड़ रुपये पर आ गई।
- कोटक बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,528.55 करोड़ रुपये घटकर 3,21,960.76 करोड़ रुपये पर आ गया।
- भारतीय स्टेट बैंक ( एसबीआई ) का बाजार पूंजीकरण 535.48 करोड़ रुपये कम होकर 3,00,982.52 करोड़ रुपये रह गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. एचडीएफसी
5. हिंदुस्तान यूनिलीवर
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. कोटक महिंद्रा बैंक
8. इंफोसिस
9. भारतीय स्टेट बैंक
10. आईटीसी