फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   market capitalization of six companies increased out of top 10 in sensex

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण बढ़ा

Sun, 16 Jun 2019 03:58 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 16 Jun 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
market capitalization of six companies increased out of top 10 in sensex

बीएसई सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 34,250.18 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। टीसीएस की बाजार हैसियत में इस दौरान सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई।    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), आईटीसी, इंफोसिस, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत आलोच्य सप्ताह में घट गई। 

विज्ञापन

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण 

- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 27,523.74 करोड़ रुपये बढ़कर 8,45,149.61 करोड़ रुपये हो गया। 

विज्ञापन

- आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 2,513.02 करोड़ रुपये बढ़कर 3,40,728.67 करोड़ रुपये हुआ।
- भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 1,963.42 करोड़ की वृद्धि के साथ 3,06,872.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 
- इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 1,045.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,34,819.67 करोड़ रुपये हो गई। 
- आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 745.32 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,69,593.17 करोड़ रुपये हो गया। 
- इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 458.73 करोड़ रुपये बढ़कर 3,23,475.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण 

- कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,359.21 करोड़ रुपये घटकर 2,81,349.02 करोड़ रुपये हो गया। 
- एडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 4,444.12 करोड़ रुपये घटकर 3,75,944.90 करोड़ रुपये पर आ गया। 
- एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 3,151.75 करोड़ रुपये की कमी के साथ 6,64,855.29 करोड़ रुपये रहा। 
- एचयूएल का बाजार पूंजीकरण 1,439.59 घटकर 3,95,065.37 करोड़ रुपये रहा। 

शीर्ष दस कंपनियों में बाजार पूंजीकरण के मामले में टीसीएस शीर्ष पर रही। इसके बाद आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, आईटीसी, इंफोसिस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। बीते सप्ताह सेंसेक्स 163.83 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 39,452.07 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed