{"_id":"5d7496ef8ebc3e01734763a7","slug":"market-capitalization-of-6-companies-out-of-top-10-of-sensex-reduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों की बाजार हैसियत घटी, पहले स्थान पर TCS","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों की बाजार हैसियत घटी, पहले स्थान पर TCS
Sun, 08 Sep 2019 11:21 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में कुल मिलाकर 87,973.5 करोड़ रुपये गिर गया। टीसीएस और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 22,664.4 करोड़ रुपये गिरकर 8,24,642.82 करोड़ रुपये रहा।
- एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 21,492.9 करोड़ रुपये घटकर 3,52,367.54 करोड़ रुपये रह गया।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 16,386.6 करोड़ कम होकर 7,74,957.81 करोड़ रुपये हुआ।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की हैसियत 13,300.7 करोड़ रुपये घटकर 3,93,703.54 करोड़ रुपये पर आ गई।
- आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,163.3 करोड़ गिरकर 2,52,811.76 करोड़ रुपये रहा।
- आईटीसी का पूंजीकरण 1,965.59 करोड़ रुपये घटकर 2,99,692.17 करोड़ रुपये रहा।
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 10,973.83 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,60,847.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 4,692.82 करोड़ बढ़कर 6,14,134.28 करोड़ रुपये हो गया।
- कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 1,924.67 करोड़ रुपये बढ़कर 2,75,318.74 करोड़ रुपये हो गया।
- भारतीय स्टेट बैंक का पूंजीकरण 223.11 करोड़ रुपये चढ़कर 2,44,489.73 करोड़ रुपये हो गया।
पहले पायदान पर टीसीएस
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों में टीसीएस पहले पायदान पर रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान रहा।
विज्ञापन