{"_id":"5e2163c28ebc3e4b5d674034","slug":"market-capapitalization-of-alphabet-which-is-parent-company-of-google-reached-71-lakh-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार 71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट का बाजार पूंजीकरण","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
पहली बार 71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट का बाजार पूंजीकरण
Fri, 17 Jan 2020 01:05 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
सुंदर पिचाई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) पहली बार 71 लाख करोड़ रुपये (एक ट्रिलियन डॉलर) पर पहुंच गया। गुरुवार को कंपनी के शेयर में 0.8 फीसदी की तेजी आई, जिसकी वजह से कंपनी की वैल्यूएशन बढ़ी। बता दें कि भारतीय मूल के सुंदर पिचाई चार दिसंबर 2019 को अल्फाबेट के सीईओ बने थे और सीईओ बनने के डेढ़ महीने में कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 12 फीसदी की बढ़त आई है।
विज्ञापन
चार दिसंबर को अल्फाबेट का बाजार पूंजीकरण 893 बिलियन डॉलर यानी करीब 64 लाख करोड़ रुपये था।
ये हैं बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पांच अमेरिकी कंपनियां
| कंपनी | मार्केट कैप |
| एपल | 14 खरब डॉलर |
| माइक्रोसॉफ्ट | 13 खरब डॉलर |
| अल्फाबेट | 10 खरब डॉलर |
| अमेजन | 931 अरब डॉलर |
| फेसबुक | 632 अरब डॉलर |
ये है दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी
मौजूदा समय में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। मौजूदा समय में अरामको का बाजार पूंजीकरण 1.8 ट्रिलियन डॉलर यानी 18 खरब डॉलर है। पिछले माह यह दो ट्रिलियन डॉलर (20 खरब डॉलर) वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी थी।
विज्ञापन
इतना है पिचाई का पैकेज
अल्फाबेट के सीईओ बनने पर सुंदर पिचाई को सालाना 1,718 करोड़ रुपये (24.2 करोड़ डॉलर) का पैकेज है। पिचाई की बेसिक सैलरी में 200 फीसदी का इजाफा किया गया है। नया सैलरी पैकेज एक जनवरी 2020 से लागू हो गया है। बेसिक सैलरी के तौर पर पिचाई को 20 लाख डॉलर (14.2 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं 24 करोड़ डॉलर (1704 करोड़ रुपये) स्टॉक ऑप्शन के तौर पर मिलेंगे। 24 करोड़ डॉलर में से 12 करोड़ डॉलर का स्टॉक अवॉर्ड तिमाही किश्तों में मिलेगा।
विज्ञापन