{"_id":"5e5b27ba8ebc3ef3a6617ee8","slug":"lpg-gas-cylinder-price-today-latest-updates-indian-oil-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले उपभोक्ताओं को तोहफा, 52 रुपये सस्ता हुआ गैस सिलिंडर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
होली से पहले उपभोक्ताओं को तोहफा, 52 रुपये सस्ता हुआ गैस सिलिंडर
Sun, 01 Mar 2020 08:40 AM IST
Priyesh Mishra
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 01 Mar 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
LPG cylinder
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली से पहले रसोई गैस उपभोक्ताओं को तोहफा देते हुए सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में कमी की है। आज यानी एक मार्च से गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 52.50 रुपए सस्ता हो गया है। अभी तक 893.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर मार्च माह में 841 रुपए की मिलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि हर माह की पहली तारीख को देश में रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बदलाव होता है। हालांकि फरवरी माह में 12 तारीख को इसमें बदवाल किया गया था।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, फरवरी में दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलिंडर 144.50 रुपये महंगा हुआ था। इसका दाम 858.50 रुपये है। वहीं कोलकाता में यह 149 रुपये महंगा हुआ था। वहां गैस सिलिंडर 896.00 रुपये का है। मुंबई में इसका दाम 829.50 रुपये है और वहीं चेन्नई में यह 881 रुपये का है।
विज्ञापन
सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी
मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।
विज्ञापन