फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   LIC IPO will come by March 2022 government will present draft to SEBI this month

LIC IPO : एलआईसी का आईपीओ मार्च तक आएगा, सरकार इसी महीने सेबी के समक्ष पेश करेगी मसौदा

Fri, 14 Jan 2022 02:00 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 14 Jan 2022 02:00 AM IST
सार

मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलआईसी के जुलाई-सितंबर, 2021 के वित्तीय आंकड़ों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा, फंड विभाजन की प्रक्रिया भी जारी है।

विज्ञापन
LIC IPO will come by March 2022 government will present draft to SEBI this month
भारतीय जीवन बीमा निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ मार्च, 2022 तक आ जाएगा। सरकार इसकी मंजूरी के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष इस महीने के अंत तक मसौदा पेश करेगी। पिछले महीने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह एलआईसी आईपीओ की प्रगति पर शीर्ष अधिकारियों से चर्चा की थी।

विज्ञापन

 
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलआईसी के जुलाई-सितंबर, 2021 के वित्तीय आंकड़ों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा, फंड विभाजन की प्रक्रिया भी जारी है। हमें भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास इस महीने के अंत तक आईपीओ संबंधी मसौदा प्रस्ताव पेश करने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह बात तय है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक एलआईसी का आईपीओ आ जाएगा। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गत वर्ष जुलाई में एलआईसी के विनिवेश को मंजूरी दी थी। इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनिवेश लक्ष्य पाने के लिए अहम है आईपीओ
एलआईसी का आईपीओ चालू वित्त वर्ष के लिए 1.75 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य हासिल करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सरकार अभी तक कई सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश से 9,330 करोड़ रुपये ही जुटा सकी है। सरकार ने देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के आईपीओ के लिए गत सितंबर में 10 मर्चेेंट  बैंकरों की नियुक्ति की थी। इनमें गोल्डमैन सॉक्स, सिटी ग्रुप और नोमुरा भी शामिल हैं। कानूनी सलाहकार के तौर पर सिरिल अमरचंद मंगलदास को नामित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed