फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   LIC IPO Booked 66 Percent On First Day Policyholder Portion Subscribed 1.95 Times

एलआईसी आईपीओ: पॉलिसीधारकों के भरोसे पहले दिन 66 फीसदी भरा, एनआईआई का हिस्सा केवल 26 फीसदी भरा 

Thu, 05 May 2022 03:50 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 May 2022 03:50 AM IST
सार

रिजर्व बैक के फैसले से बुधवार को बाजार में भारी गिरावट दिखी। ऐसा अनुमान है कि आगे बाजार में इसका और ज्यादा असर दिख सकता है। पिछले एक महीने शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव है। इस वजह से निवेशक सावधानी बरत सकते हैं। 

विज्ञापन
LIC IPO Booked 66 Percent On First Day Policyholder Portion Subscribed 1.95 Times
एलआईसी आईपीओ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सबसे बड़े आईपीओ एलआईसी को पहले दिन अच्छा प्रतिसाद नहीं मिला। शाम तक यह केवल 66 फीसदी ही भर पाया। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सा पॉलिसीधारकों का भरा जो 1.95 गुना था। कर्मचारियों का हिस्सा 1.15 गुना भरा। गैर संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) का हिस्सा सबसे कम केवल 27 फीसदी जबकि खुदरा निवेशकों का हिस्सा 60 फीसदी भरा। इस तरह के कुल 16.20 करोड़ शेयरों की तुलना में 10.75 करोड़ शेयरों के लिए निवेशकों ने बोली लगाई। हालांकि जानकारों का मानना है कि रिजर्व बैंक के दरों को बढ़ाने के फैसले से आईपीओ पर असर दिख सकता है। 

विज्ञापन


रिजर्व बैंक के फैसले का असर होगा
रिजर्व बैक के फैसले से बुधवार को बाजार में भारी गिरावट दिखी। ऐसा अनुमान है कि आगे बाजार में इसका और ज्यादा असर दिख सकता है। पिछले एक महीने शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव है। इस वजह से निवेशक सावधानी बरत सकते हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को भी लगा सकेंगे पैसे
एलआईसी के इश्यू में अब निवेशक शनिवार को भी पैसा लगा सकेंगे। स्टॉक एक्सचेंजों ने बुधवार को इस तरह की जानकारी दी। अमूमन किसी भी आईपीओ में केवल चालू दिन में ही निवेश किया सकता है। पर एलआईसी को कई तरह की पहले भी रियायत मिली है और उसी के तहत यह राहत भी मिल गई है। इस तरह से निवेशकों को कुल पांच दिन पैसा लगाने के लिए मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को खुली रहेंगी बैंकों की शाखाएं
उधर, आरबीआई ने बैंकों को कहा है कि वे अस्बा आवेदन को जमा करने के लिए रविवार को भी शाखाएं खोले रखें। निवेशक बैंकों में रविवार को आवेदन जमा कर सकेंगे और इसका प्रोसेस सोमवार को होगा। आरबीआई ने कहा कि सरकार ने इस तरह की अपील की थी निवेशकों के लिए रविवार को भी बैंक की शाखाएं खोली जाएं। इसकी समीक्षा की गई और इसके बाद यह फैसला किया गया कि जिन बैंकों की शाखाओं में अस्बा की सुविधा होगी, उन्हें रविवार को चालू रखना होगा।  

 
17 को सूचीबद्ध होंगे शेयर
56 साल पुरानी कंपनी का आईपीओ नौ मई को बंद होगा और 17 मई को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा। ग्रे मार्केट में यह 80 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। 902 से 949 रुपये के भाव पर इस शेयर को जारी किया गया है। इससे पहले एंकर निवेशकों के लिए जारी 5,600 करोड़ रुपये का हिस्सा पूरी तरह से भर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed