फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   know how much gold and silver price tumble on weak global trend

एक ही दिन में 5781 रुपये सस्ती हुई चांदी, जानिए कितना कम हुआ सोने का दाम

Tue, 22 Sep 2020 04:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 22 Sep 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
know how much gold and silver price tumble on weak global trend
सोना - फोटो : pixabay

कमजोर वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 672 रुपये घटकर 51,328 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, चांदी में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत 5,781 रुपये गिरकर 61,606 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 672 रुपये की गिरावट आई, जो रुपये की गिरावट के बावजूद अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बिकवाली को दर्शाता है।
विज्ञापन


मालूम हो कि घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख के चलते मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 73.58 (अनंतिम) के स्तर पर आ गया। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 फीसदी गिरकर 93.61 पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना रहा दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,900 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी ने सपाट रुख दिखाया और 26.12 डॉलर प्रति औंस पर बोली लगाई गई।

सोमवार को इतना था सोने-चांदी का दाम
सोमवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई थी। कमजोर वैश्विक रुख और डॉलर के मुकाबले रुपये में आई बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी में सोना 326 रुपये घटकर 52,423 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। वहीं, चांदी 945 रुपये कम होकर 68,289 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। वैश्विक बाजार में सोना 1,940 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 26.50 डॉलर प्रति औंस पर सपाट स्तर पर कारोबार कर रही थी।


अब तक 26 फीसदी बढ़ी कीमत
सोने का राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितता के समय में सुरक्षित निवेश के रूप में उपयोग किया जाता है, इस वर्ष यह लगभग 26 फीसदी तक महंगा हुआ है। भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed