फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   know how much Gold and Silver Price changed today on 10 february 2021

Gold Silver Price: सोने में 38 रुपये की मामूली गिरावट, 783 रुपये गिरी चांदी

Wed, 10 Feb 2021 09:38 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 10 Feb 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
know how much Gold and Silver Price changed today on 10 february 2021
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 38 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 47,576 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार रुपये के मूल्य में सुधार के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतें प्रभावित हुईं। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,614 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी में इतनी गिरावट
चांदी 783 रुपये टूटकर 68,884 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 69,667 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में सुधार की वजह से दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 38 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिली।’’
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत
इस बीच बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 72.84 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,843 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी भी बढ़त के साथ 27.31 डॉलर प्रति औंस पर थी। पटेल ने कहा कि अमेरिकी प्रोत्साहन की उम्मीद और डॉलर में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में मजबूती रही जिसकी वजह से कीमत 1,840 डॉलर से ऊपर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा और अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव आता है। विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत पर सबसे बड़ा कारक वैक्सीन के मोर्चे पर प्रगति है। 

बीते साल 35 फीसदी से अधिक घटी सोने की मांग 
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ती सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है। 


कोविड-19 के चलते प्रभावित हुई आभूषणों की मांग 
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में भारत की सोने की मांग 35.34 फीसदी घटकर 446.4 टन रह गई, जो 2019 में 690.4 टन थी। डब्ल्यूजीसी के आंकड़ों के अनुसार बीते साल मूल्य के हिसाब से सोने की मांग में 14 फीसदी की गिरावट आई और यह घटकर 1,88,280 करोड़ रुपये रह गई। 2019 में मूल्य के हिसाब से सोने की मांग 2,17,770 करोड़ रुपये रही थी। इस बीच, 2020 में आभूषणों की कुल मांग मात्रा के हिसाब से 42 फीसदी घटकर 315.9 टन रह गई, जो 2019 में 544.6 टन रही थी। मूल्य के हिसाब से यह 22.42 फीसदी घटकर 1,33,260 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले साल 1,71,790 करोड़ रुपये रही थी। कोविड-19 की वजह से लागू अंकुशों के चलते आभूषणों की मांग प्रभावित हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed