फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   karachi stock markets down by 685 points on india scrapping article 370 and 35a in J-K

कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने से धड़ाम हुआ कराची शेयर बाजार

Mon, 05 Aug 2019 06:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 05 Aug 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
karachi stock markets down by 685 points on india scrapping article 370 and 35a in J-K
kse

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने से पाकिस्तान में शेयर बाजार 685 अंकों से ज्यादा गिर गया। निवेशकों को भारत सरकार का यह कदम रास नहीं आया, जिसकी वजह से उन्होंने पैसा निकालना शुरू कर दिया। हालांकि भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट का दौर जारी रहा। वहीं भारत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 70 के पार जाकर के बंद हुआ। 

विज्ञापन

485 अंक गिरा बाजार

कराची शेयर बाजार का केएसई-100 इंडेक्स सोमवार को 485.61 अंक गिरकर 31180.80 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में 1.56 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। अल्फा बीटा कोर के सीईओ खुर्रम शहजाद ने बताया कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने से बाजार पर असर देखने को मिला। 

विज्ञापन

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट

वैश्विक बाजार में मंदी, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर और जम्मू-कश्मीर में चल रही अनिश्चितताओं के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 418.38 अंकों की गिरावट के बाद 36,699.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 134.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,862.60 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये में गिरावट

भारतीय रुपया में भी एक रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली। भारतीय रुपया तीन कारणों से गिर गया। पहला, कश्मीर में 370 और 35ए हटाने का फैसला, दूसरा चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध और तीसरा चीनी मुद्रा का सरकार द्वारा अवमूल्यन किया जा सकता है। रुपया 1.13 पैसे गिरकर 70.73 पैसे पर बंद हुआ।


चीन सरकर युआन का मूल्य और गिरा सकती है, जिससे ट्रंप प्रशासन द्वारा आयात पर 10 फीसदी शुल्क लगाने से उसके ऊपर ज्यादा असर न पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed