{"_id":"64e2f09e7a9798fb30053a37","slug":"jio-financial-shares-list-at-rs-265-on-bse-and-rs-262-on-nse-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jio Financial: जियो फाइनेंशियल के शेयर बाजार में हुए लिस्ट, कंपनी के नन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ने ये कहा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Jio Financial: जियो फाइनेंशियल के शेयर बाजार में हुए लिस्ट, कंपनी के नन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ने ये कहा
Mon, 21 Aug 2023 10:50 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:50 AM IST
सार
Jio Financial: करीब 1.68 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ जेएफएसएल पहले से ही भारत की 33वीं सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी है और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ और इंडसइंड बैंक से भी बड़ी है। एनबीएफसी बास्केट में केवल बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व ही जेएफएसएल से बड़ी इकाइयां हैं।
विज्ञापन
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों की बाजार में लिस्टिंग के दौरान कंपनी के नन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन
- फोटो : BSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर सोमवार को बीएसई पर 265 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। एनएसई पर इसकी लिस्टिंग प्राइस 262 रुपये प्रति शेयर पर हुई। आज का लिस्टिंग प्राइस 20 जुलाई के एक्सचेंज डेरिवेटिव प्राइस 261.85 रुपये प्रति शेयर के करीब रहा। शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग तारीख सितंबर में होने का अनुमान था पर यह उम्मीद से पहले हो गई।
विज्ञापन
करीब 1.68 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ जेएफएसएल पहले से ही भारत की 33वीं सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी है और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ और इंडसइंड बैंक से भी बड़ी है। एनबीएफसी बास्केट में केवल बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व ही जेएफएसएल से बड़ी इकाइयां हैं।
विज्ञापन
जेएफएसएल के गैर-कार्यकारी चेयरमैन केवी कामत ने बीएसई में आयोजित सूचीबद्धता समारोह में कहा, "जेएफएसएल भारत की कहानी है और यह डिजिटल-फर्स्ट संस्थान होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी।"
विज्ञापन