Jio Effect: एयरटेल भी लाया तीन महीनों के लिए फ्री डाटा ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस जियो के अनलिमिटेड डाटा ऑफर्स से मिल रही कड़ी चुनौती से मुकाबला करने के लिए एयरटेल भी ऑफर्स लेकर आया है। जिओ की ही तर्ज पर अब एयरटेल ने भी तीन महीनों तक नए ग्राहकों को फ्री अनलिमिटेड डाटा देने का ऐलान कर दिया है।
एयरटेल न सिर्फ फ्री डाटा देने की तैयारी में है बल्कि अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपडेट करके 100 एमबीपीएस की स्पीड देने की भी बात कर रहा है।
एयरटेल 60 करोड़ की लागत वाले प्रोजेक्ट वेक्टोराइजेशन के तहत ये ऑफर लेकर आया है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको सिर्फ 1000 रुपए खर्च करने होंगे। गौरतलब है कि टेलिकॉम इंडस्ट्री में ये अब तक का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड है।
एयरटेल करेगी विदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
उल्लेखनीय है कि लोग अब सिर्फ मोबाइल और ब्रॉडबैंड के जरिये नहीं बल्कि स्मार्ट टीवी और अन्य डिवाइसेज के जरिये भी वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्लोबल डाटा प्रोवाइडर जिस टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल कर रहे हैं उसी को अब एयरटेल भी भारत में इस्तेमाल करने की तैयारी में है।
भारती एयरटेल के डायरेक्टर (ऑपरेशन) अजय पुरी के मुताबिक कंपनी साउंड कैंसिलेशन तकनीक इस्तेमाल करने जा रही है इससे सिर्फ राउटर बदलकर हाई स्पीड इंटरनेट का मजा लिया जा सकेगा। ये अपग्रेडेशन सिर्फ एक हजार रुपए खर्च करके हासिल किया जा सकेगा।
एयरटेल का पूरा फोकस अब वायरलेस ब्रॉडबैंड पर है। इस डाटा ऑफर में अगर आपकी स्पीड 8 एमबीपीएस है तो इसे आप अपनी अलग-अलग डिवाइस पर बांटकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जानकारी अजय पुरी ने दी। (HT)