{"_id":"5704ef724f1c1bd14dc810f9","slug":"jewellers-strike-continues-for-36th-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के आगे झुकने को तैयार नहीं ज्वेलर्स, हड़ताल जारी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सरकार के आगे झुकने को तैयार नहीं ज्वेलर्स, हड़ताल जारी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Apr 2016 04:43 PM IST
सार
- सरकार के आगे झुकने को तैयार नहीं ज्वेलर्स
- हड़ताल खत्म होने के संकेत नहीं
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई हिस्सों में चल रही ज्वेलर्स, सर्राफा कारोबारियों और कारीगरों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। 36वें दिन दिल्ली, कोलकाता और मुंबई समेत देश के ज्यादातर ज्वेलरी शोरूम उजाड़ पड़े रहे। हालांकि तमिलनाडु के ज्वेलरी शोरूम नियमित व्यापार के लिए खुले रहे।
विज्ञापन
केंद्र ज्वेलरों की मांग पर विचार करने के लिए मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लाहिड़ी की अध्यक्षता में पहले ही एक पैनल का गठन कर चुका है। इसी बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को गैर चांदी ज्वेलरी पर 1 फीसदी उत्पाद शुल्क को बीजेपी सरकार का व्यापारियों पर जानलेवा हमला बताया और कहा कि यह फैसला बड़े उद्यमियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
वहीं ज्वेलर्स का कहना है कि जबतक सरकार उत्पाद शुल्क पर अपना फैसला वापस नहीं लेती हड़ताल जारी रहेगी।