निवेशकों की हुई इस साल बल्ले-बल्ले, शेयर बाजार से कमाए 8.83 लाख करोड़
- वित्त वर्ष 2018-19 में सेंसेक्स ने 5,704 अंकों की बढ़त दर्ज की
- 17 फीसदी का उछाल रहा इस साल सेंसेक्स में
- 15 फीसदी के आसपास तेजी दिखी निफ्टी में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चालू वित्त वर्ष के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इस साल निवेशकों ने बाजार से 8.83 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है। इस अवधि में बीएसई पर 17 फीसदी का उछाल दिखा, जबकि एनएसई में 14.93 फीसदी की बढ़त रही।
पूरे साल के दौरान 30 शेयरों वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने 5,704.23 अंकों की बढ़त दर्ज की, जो एक साल पहले के मुकाबले 17.30 फीसदी ज्यादा रहा। पूरे वित्त वर्ष का सर्वोच्च स्तर 29 अगस्त, 2018 को दिखा जब सेंसेक्स 38,989.65 अंक पहुंच गया था। इस साल शेयर बाजार के आखिरी दिन बीएसई पर सूचीबद्घ कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 151 लाख करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2017-18 में कुल पूंजीकरण 20.70 लाख करोड़ रुपये बढ़ा था। यस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) प्रितेश मेहता ने बताया कि फरवरी, 2019 तक घरेलू बाजार में गिरावट रही, लेकिन कई वैश्विक और स्थानीय कारकों से बीते कुछ दिनों में दोबारा रफ्तार पकड़ी। इस दौरान निफ्टी भी बैंकिंग शेयरों में उछाल से 11 हजार के पार पहुंच गया।
स्मॉल कैप में गिरावट पर भी तेजी
चालू वित्त वर्ष में बीएसई में स्मॉल और मिड कैप शेयरों में 11.6 फीसदी की बड़ी गिरावट के बावजूद ब्लूचिप शेयरों में 17 फीसदी से अधिक का उछाल दिखा है। पूरी अवधि में स्मॉल कैप शेयरों में 11.57 फीसदी यानी 1,967 अंकों और मिड कैप शेयरों में तीन फीसदी यानी 482.97 अंकों की गिरावट रही।
स्मॉल कैप ने दो मई 2018 को अपना उच्चतम स्तर 18,457.26 छुआ, जबकि 18 फरवरी, 2019 को यह साल के न्यूनतम स्तर 13,099.46 पर था।