शेयर बाजार में हरियाली से एक दिन में निवेशकों ने कमाए 2.41 लाख करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में सोमवार को छाई हरियाली से निवेशकों ने एक दिन में ही करीब 2.41 लाख करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 792.96 अंक यानी 2.16 फीसदी की बढ़त के बाद 37,494.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 228.50 अंक यानी 2.11 फीसदी की बढ़त के बाद 11,057.90 के स्तर पर बंद हुआ।
इस वजह से दिखी बढ़त
शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था में व्याप्त मंदी को दरकिनार करते हुए कहा था कि आर्थिक सुधार पर सरकार लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही पूरी दुनिया में इस वक्त मंदी का माहौल छाया हुआ है, लेकिन भारत में इसका असर नहीं पड़ेगा। इसके चलते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार सकारात्मक स्तर पर खुला और जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ।
कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़त
इस दौरान कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,41,975.59 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,40,34,462.19 करोड़ रुपये हो गया। बाजार में इस दौरान दो फीसदी का उछाल देखने को मिला।
इन कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी
दिनभर के कारोबार के बाद यस बैंक का शेयर 6.33 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। एचडीएफसी के शेयर में 5.37 फीसदी की बढ़त आई, बजाज फाइनेंस के शेयर में 4.93 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 4.09 फीसदी, आईटीसी के शेयर में 2.78 फीसदी, एक्सिस बैंक के शेयर में 3.10 फीसदी, ओएनजीसी के शेयर में, 1.27 फीसदी, टीसीएस के शेयर में 1.23 फीसदी, भारती एयरटेल के शेयर में 1.21 फीसदी और एशियन पेंट्स के शेयर में 0.79 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बीएसई पर 1705 शेयरों में बढ़त, 811 में कमजोरी और 123 में किसी तरह का कोई अंतर देखने को नहीं मिला।